15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : येलो अलर्ट के कारण इंदौर में सुबह से भारी बारिश, खुलने वाले हैं यशवंत सागर के गेट

- बारिश के कारण मुंबई से आने वाली उड़ान हो रही प्रभावित - लगातार बारिश से अटका झांकी मार्ग का पेंचवर्क

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Sep 10, 2019

VIDEO : येलो अलर्ट के कारण इंदौर में सुबह से भारी बारिश, खुलने वाले हैं यशवंत सागर के गेट

VIDEO : येलो अलर्ट के कारण इंदौर में सुबह से भारी बारिश, खुलने वाले हैं यशवंत सागर के गेट

इंदौर. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में काले घने बादलों ने डेरा डाल रखा है। शहर में सुबह से भारी बारिश हो रही है। जगह-जगह जलजमाव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। मौसम विभाग ने पहले से ही रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। जल कार्य प्रभारी बलराम वर्मा ने बताया कि यशवंत सागर में क्षमता से अधिक पानी आने पर डेम के गेट खोल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में कम दबाव का क्षेत्र बना है और द्रोणिका का भी असर है, जिससे राज्य में बारिश का क्रम बना हुआ है। रेड अलर्ट हरदा, होशंगाबाद, मंदसौर, रायसेन, नरसिंहपुर, सीहोर और रतलाम के लिए जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट बड़वानी, दमोह, देवास, धार, इंदौर, राजगढ़, विदिशा और उज्जैन जिले के लिए है। इसी तरह येलो अलर्ट की चपेट में भोपाल, आगर, अलीराजपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, गुना, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, शाहजहांपुर, सागर और सिवनी जिले आ सकते हैं।

बारिश के कारण मुंबई से आने वाली उड़ान हो रही प्रभावित

मुंबई में भारी बारिश के कारण इंदौर आने और यहां से उड़ान भरने वाली फ्लाइट लगातार देरी से आ-जा रही हैं। मुंबई से शाम 5.30 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान शाम 6.45 बजे सवा घंटा देरी से यहां पहुंची। रविवार को यह उड़ान एक घंटा 19 मिनट लेट से पहुंची थी। इसी तरह नागपुर से इंदौर आने वाली इंडिगो की उड़ान सोमवार सुबह 9.10 की बजाए 10.24 बजे लैंड हुई। मुंबई वापस जाने वाली इंडिगो की उड़ान शाम ६ बजे की बजाए 7.15 बजे लौटी। इसी तरह रायपुर जाने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 3.20 की बजाए शाम 4.12बजे उड़ी। दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9.45 की बजाए 11.11 बजे रवाना हुई। यह विमान मुंबई से इंदौर आकर उड़ान भरते हैं।

लगातार बारिश से अटका झांकी मार्ग का पेंचवर्क

अनंत चतुर्दशी पर गुरुवार को शहर की परंपरागत झांकियां 4.50 किमी लंबे सफर पर निकलेंगी, लेकिन रास्ते में टूटी सडक़ों का पेंचवर्क सोमवार तक भी नहीं हो पाया। लगातार बारिश के चलते नगर निगम काम नहीं कर पा रहा है। नगर निगम हर साल चल समारोह के पूर्व पूरे मार्ग के गड्ढे भरने के साथ ही झांकी मार्ग के बड़े हिस्से में डामरीकरण भी करता है। झांकी मार्ग के जेल रोड और एमजी रोड के खजूरी बाजार वाले इलाके में कई जगह सडक़ें बारिश में उबड़-खाबड़ हो गई हैं। इस बार पांच दिन पहले ही पेंचवर्क पूरा करने की तैयारी के तहत टेंडर भी जारी कर दिए थे, लेकिन बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। दिन में इन रास्तों पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है, वहीं रात में बारिश के चलते डामरीकरण नहीं हो पा रहा। निगम के अधीक्षण यंत्री एनएस तोमर ने कहा, जैसे ही पानी रुकेगा, तुरंत डामरीकरण और मेटल पेंचवर्क का काम शुरू कर दिया जाएगा।