scriptआज शहर में तिरंगा यात्रा से लेकर साइक्लोथॉन के आयोजन | Har Ghar Tiranga Abhiyan, Cyclothan | Patrika News
इंदौर

आज शहर में तिरंगा यात्रा से लेकर साइक्लोथॉन के आयोजन

मनबाग से राजबाड़ा तक निकली तिरंगा रैली

इंदौरAug 13, 2023 / 11:07 am

Anil Phanse

01_1.jpg
इंदौर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज शहर में सुबह से ही अनेक आयोजन हो रहे हैं। साइक्लोथॉन से लेकर तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, मैराथन जैसे आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों ने शहरवासी तो बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इन आयोजनों में छोटे-छोटे बच्चों और स्कूली विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। ये हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे थे। सामाजिक संगठन, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं शाम चार बजे को जिले की बड़ी तिरंगा यात्रा भी बिचोली हप्सी से निकलेगी।
तिरंगा यात्रा में अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधि हुए शामिल
पलासिया सेल्फी पॉइंट से सुबह ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। हाथों में तिरंगा लिए कई लोग परिवार के साथ भी पहुंचे। स्कूली विद्यार्थी भी ग्रुप में पहुंचे। हर एक व्यक्ति के चेहरे पर देश प्रेम की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस यात्रा की शुरुआत पलासिया सेल्फी पॉइट से शुरू हुई। यह यात्रा गीता भवन होते हुए पुन: पलासिया सेल्फी पॉइंट तक आई। कलेक्टर राजा, निगमायुक्त हर्षिका ङ्क्षसह, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, एमआइसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिय़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठन व बड़ी संख्या में शहरवासी भी बड़ी संख्या में यात्रा में मौजूद रहे।
वाहनों के काफिले के साथ डेढ़ किमी लंबी निकलेगी तिरंगा यात्रा
राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत गीतों के साथ आज जिले की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा निकलेगी। यात्रा शाम चार बजे बिचौली हप्सी से शुरू होकर काङ्क्षलदी मिड टाउन स्थिति शहीद स्मारक पर समाप्त होगी। करीब डेढ़ किमी लंबी यात्रा बिचौली हप्सी से शुरू होकर बिचौली मर्दाना तक निकलेगी। इसमें 150 से 200 दोपहिया वाहन, 50 चार पहिया वाहन और 10 ट्रैक्टर शामिल रहेंगे। यात्रा का जगह- जगह स्वागत भी होगा। यात्रा के स्वागत के लिए 20 से 25 मंच लगेंगे। क्षेत्रीय पटवारी ओम परमार ने बताया कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहेंगे। यात्रा में डीजे पर देशभक्ति के तराने गूंजेंगे। युवा उत्साह के साथ -साथ चलेंगे। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।
चिमनबाग से राजबाड़ा तक निकली तिरंगा रैली
सुबह ८ बजे तिरंगा रैली का चिमनबाग से शुरू हुई। यह रैली राजबाड़ा पर समाप्त हुई। इस रैली में खिलाड़ी और खेल संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। अपर कलेक्टर राजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य भी चल रहा है। रैली के माध्यम से खिलाडिय़ों सहित अन्य युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। जिले में १३, १९ व २० अगस्त को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान रहेगा। इस अभियान के तहत मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाया जा सकता है।

Hindi News/ Indore / आज शहर में तिरंगा यात्रा से लेकर साइक्लोथॉन के आयोजन

ट्रेंडिंग वीडियो