15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैगंबर-ए-इस्लाम का जन्मदिन, बोहरा समाज ने उल्लास से मनाई मिलादुन्नबी

पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद का जन्मदिन (ईद मिलादुन्नबी)

2 min read
Google source verification
eid al fitr

eid al fitr

इंदौर. पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद का जन्मदिन (ईद मिलादुन्नबी) शनिवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहरभर में अनेक कार्यक्रम होंगे। जरूरतमंदों को सामग्री बांटी जाएगी तो लंगर और हलवा तकसीम किया जाएगा। बोहरा समाज ने गुरुवार को मिलादुन्नबी हर्षोल्लास से मनाई।

इस साल हज से लौटे हाजियों का सम्मान किया जाएगा

शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने बताया, जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर शनिवार सुबह 9 बजे जूना रिसाला स्थित गली नंबर एक में हाजी अब्दुल हमीद बिजली वालों के यहां कुरआन ख्वानी होगी। इस साल हज से लौटे हाजियों का सम्मान किया जाएगा। लंगर भी बांटा जाएगा। इसके अलावा मुस्लिम इलाकों में जश्न मनाया जाएगा। मोहल्लों से जुलूस निकलेंगे। शहर के अलग-अलग इलाकों में जरूरतमंदों को जरूरत की सामग्री बांटी जाएगी और लंगर भी होगा।

गरीब लड़कियों का होगा सामूहिक निकाह
शहर काजी ने बताया, पैगंबर साहब के जन्मदिन पर शहर में कई जगह सामूहिक विवाह होंगे। कई संस्थाएं गरीब लड़कियों का नि:शुल्क निकाह करवाकर घर-गृहस्थी का सामान भी देंगी। उधर, दाऊदी बोहरा समाज ने गुरुवार को मिलादुन्नबी हर्षोल्लास से मनाई। समाज के प्रवक्ता मजहर हुसैन सेठजीवाला व बुरहानुद्दीन शकरूवाला ने बताया, सुबह की नमाज के बाद कुरआन शरीफ की तिलावत की गई। इसमें बच्चे भी शामिल हुए। इस मौके पर दुआएं की गईं।

पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में कसीदा व मदेह की तिलावत की गई

पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में कसीदा व मदेह की तिलावत की गई। नमाज के बाद मुबारकबाद दी गई। घरों में कलमले की मिठाई बनाकर सलवात पढ़ी गई। एमवाय हॉस्पिटल में हैदर अली महूवाला एवं जौहर मानपुरवाला ने फल वितरित किए। सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने बताया, योमे पैदाइश के मौके पर संघ द्वारा बेसहारा व यतीमों को सामग्री भेंट की जाएगी। शनिवार प्रात: 9 बजे इन्हें शहर काजी इशरत अली के हाथों प्रिंस यशवंत रोड पर कंबल, गर्म कपड़े व सिलाई मशीन वितरण किया जाएगा।