scriptMP Election 2023 : आचार संहिता के बीच भाजपा के राम मंदिर वाले होर्डिंग्स पर गर्माया विवाद, उठी पोस्टर हटाने की मांग | Patrika News
इंदौर

MP Election 2023 : आचार संहिता के बीच भाजपा के राम मंदिर वाले होर्डिंग्स पर गर्माया विवाद, उठी पोस्टर हटाने की मांग

भाजपा ने चुनावी लाभ पाने के लिए इंदौर में राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेते हुए होर्डिंग्स लगवाए हैं। इस संबंध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की है।

इंदौरOct 28, 2023 / 04:11 pm

Faiz

MP Election 2023

MP Election 2023 : आचार संहिता के बीच भाजपा के राम मंदिर वाले होर्डिंग्स पर गर्माया विवाद, उठी पोस्टर हटाने की मांग

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भी हर बार के चुनाव की तरह इस बार भी राम मंदिर की एंट्री हो गई है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी लाभ पाने के लिए सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर में राम मंदिर के निर्माण का श्रेय लेते हुए होर्डिंग्स लगवाए हैं। जिसपर प्रदेश में राजनीति शुरु हो गई है।

इस संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई है। कांग्रेस ने आयोग से की शिकायत में आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए होर्डिंग हटाएं जानें की मांग की है। बता दें कि शहर के कई इलाकों में राम मंदिर के साथ पीएम मोदी की तस्वीर लगे होर्डिंग लगे हैं, जिनपर लिखा है कि ‘भव्य राम मंदिर बनकर हो रहा तैयार, फिर, इस बार भाजपा सरकार।’

 

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: एमपी में ‘भारत आदिवासी पार्टी’ की एंट्री, जल, जंगल, जमीन के मुद्दे पर भरी हुंकार

 

कांग्रेस की शिकायत

MP Election 2023

इस संबंध में कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने चुनाव आयोग को एक शिकायती पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि भाजपा द्वारा निर्माणाधीन राम मंदिर के चित्र का दुरुपयोग करके मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इसपर तत्काल प्रकरण दर्ज किया जाए और जहां जहां भ ये पोस्टर लगाए गए हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए।

 

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : चुनाव के लिए भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत इन दिग्गजों उतारेगी पार्टी


भाजपा का पलटवार

MP Election 2023

मध्य प्रदेश में लगे श्री राम मंदिर होर्डिंग्स की शिकायत कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग से की है। इस शिकायत के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही है। वहीं आज प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि ‘राम मंदिर के होर्डिंग्स से श्रीमान करप्शन नाथ के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। उन्हें किसी ने मना थोड़ी किया है कांग्रेस भी लगाए राम मंदिर के होर्डिंग्स।’

//?feature=oembed

Hindi News/ Indore / MP Election 2023 : आचार संहिता के बीच भाजपा के राम मंदिर वाले होर्डिंग्स पर गर्माया विवाद, उठी पोस्टर हटाने की मांग

ट्रेंडिंग वीडियो