
इंदौर। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, इस बीच इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है। कांग्रेस ने इस बार प्रत्याशी की घोषणा में बाजी मार ली है। इंदौर निगम चुनाव के लिए विधायक संजय शुक्ला की घोषणा की है, जबकि भाजपा में भीतर ही भीतर प्रत्याशी के नामों पर मंथन चल रहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने भी कैलाश विजयवर्गीय के सबसे करीबी विधायक रमेश मेंदोला का नाम लिया जा रहा है।
कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन में इस बार बाजी मारते हुए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के नाम का ऐलान कर दिया है। 20 साल से इंदौर नगर निगम पर काबिज भाजपा को पछाड़ने के लिए कांग्रेस ने कद्दावर नेता संजय शुक्ला को मैदान में उतारा है। संजय शु्क्ला का सभी नेताओं और लोगों के साथ अच्छा तालमेल है। जबकि संजय के पिता भाजपा के बाहुबली नेताओं में माने जाते हैं।
भाजपा में भी इस बार वर्तमान विधायक रमेश मेंदोला का नाम सबसे आगे चल रहा है। भाजपा भी अब तक इंदौर नगर निगम में मेयर पद के लिए विधायक पर ही दांव लगाती आई है। ऐसे में तीन बार के विधायक रमेश मेंदोला का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी मेंदोला इंदौर में भाजपा के लिए सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं।
एक नजर
हर बार विधायक ही बनता है महापौर
इस नगर निगम की खासबात यह है कि कोई न कोई विधायक ही यहां का महापौर बनते आया है। कैलाश विजयवर्गी हो या मालिनी गौड़, दोनों ही विधायक रहते हुए महापौर बने। वर्तमान में मालिनी गौड़ इंदौर-4 सीट से विधायक हैं। कांग्रेस के बाद यदि बीजेपी भी मेयर पद के लिए के किसी विधायक के नाम की घोषणा करती है, ऐसे में इस बार पूरी संभावना है कि संजय शुक्ला और रमेश मेंदोला में मुकाबला होगा। इसलिए दोनों में से जो भी जीते विधायक ही महापौर बनेगा।
Published on:
11 Feb 2021 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
