इंदौर

ऑटिज्म पीड़िता ने इशारों में मां को बताई रिश्तेदार की घिनौनी करतूत

Autism Patient : इंदौर में एक मृतक के अंतिम संस्कार में आई आटिज्म रोग पीड़ित युवती के साथ उसके रिश्तेदार युवक ने किया दुष्कर्म।

इंदौरOct 06, 2024 / 08:14 pm

Akash Dewani

Autism Patient : मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में आई युवती के साथ दुष्कर्म की जानकारी सामने आई है। युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला उसी के रिश्तेदार का बेटा था। पीड़िता एक दिमागी बीमारी ऑटिज्म की मरीज है जिसकी वजह से वह बोल-सुन नहीं सकती है। इसी वजह से जब वह अपनी मां को अपने साथ हुई घटना को बताने की कोशिश करती है तो उसकी मां को कुछ समझ नहीं आता है।

टीचर ने मां को समझाया

पीड़िता ने अपनी मां को इशारों से समझने की बहुत कोशिश की लेकिन मां उसकी बात समझ नहीं पाती है। हालांकि, मां को यह समझ में आ गया था कि उसके साथ कुछ तो गलत हुआ है। मां ने तुरंत एक सांकेतिक भाषा समझने वाली एक टीचर की सहायता ली। पीड़िता ने पहले टीचर को सब बताया और फिर टीचर ने फिर मां को उनकी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की सारी कहानी बताई। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ एक रिश्तेदार ने ही यह हरकत की है। उसने बताया कि यह वही रिश्तेदार है जिसने 5 महीने पहले भी उसके साथ ये गंदी हरकत की थी। पीड़िता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह अपने बाथरूम में स्नान कर रही थी। युवक जबरदस्ती बाथरूम में घुस आया और युवती के साथ गंदी हरकत की।
यह भी पढ़े – अब बागेश्वर धाम में दूषित प्रसाद का शक, कई जगहों पर छापेमारी

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां ने युवक की शिकायत पलासिया पुलिस थाने में की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है और उससे अब पूछताछ की जा रही है।

Hindi News / Indore / ऑटिज्म पीड़िता ने इशारों में मां को बताई रिश्तेदार की घिनौनी करतूत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.