scriptAgniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती पर बड़ा अपडेट, भर्ती रैली शुरु, इस पद के लिए देना होगा टाइपिंग टेस्ट | army agniveer recruitment 2024 rally started rule change know vacancies eligibility criteria apply process | Patrika News
इंदौर

Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती पर बड़ा अपडेट, भर्ती रैली शुरु, इस पद के लिए देना होगा टाइपिंग टेस्ट

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन आज 6 जनवरी से 13 जनवरी के बीच इंदौर के अहिल्या विश्व विद्यालय के मैदान में शुरु हुआ है। साथ ही जानें भारतीय सेना का नया आदेश।

इंदौरJan 06, 2024 / 06:55 pm

Faiz

agnipath yojna

Agniveer

Agniveer Bharti 2024: सेना भर्ती कार्यालय महू की ओर से नागरिक प्रशासन इंदौर के समन्वय से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन आज 6 जनवरी से 13 जनवरी के बीच इंदौर के अहिल्या विश्व विद्यालय के मैदान में शुरु हुआ है। इस भर्ती आयोजन में मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले 15 जिलों के उम्‍मीदवार शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि आज से शुरु हुई इस भर्ती प्रतियोगिता में ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले 7024 उम्मीदवार अलग अलग दिनों के हिसाब से भाग लेंगे। इसी के साथ भारतीय सेना की ओर से एक बड़ा अपडेट ये भी सामने आया है कि अग्निवीर भर्ती के नए सत्र में कुछ पदों के लिए प्रतिभागियों को टाइपिंग टेस्ट देना भी अनिवार्य किया गया है। ये नया सत्र 2024-25 से लागू किया जाएगा। भारतीय सेना ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।


इस संबंध में भारतीय सेना की ओर से सेना भर्ती बोर्ड को पत्र भेजकर इसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश भी दे दिए हैं। टाइपिंग का मानक नया होगा या पहले जैसा, फिलहाल इस संबंध में जानकारी आना बाकी है। हालांकि, सेना भर्ती बोर्ड निदेशालय के एक अधिकारी ने इस बदलाव की पुष्टि करते कहा है कि नया नियम अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर श्रेणी के लिए प्रभावी की गई है। इसके लिए अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी भाषा शेली के लिए 30 से 35 शब्द प्रति मिनट की लेखिणी का का टेस्ट लिया जा सकता है। सेना नियमों के जानकारी के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत भर्ती के नए नियमों की जानकारी भी दे दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…’ भक्ति में लीन महिला ने गाया ऐसा भजन, सुनकर आप भी खो जाएंगे, वीडियो


इन पदों के लिए की जाएगी भर्ती

वहीं, इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित अग्निवीर रैली के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन और अग्निवीर तकनीकी पदों पर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ये चयन 6 से 12 जनवरी तक होगा। साथ ही 13 जनवरी 2024 को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आर्मी क्षेत्र में सर्वधर्म के धार्मिक स्थलों के लिए धर्मगुरू उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रैली में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को रात 12.30 बजे रैली मैदान पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान उन्हें रंगीन फोटो समेत मूल दस्तावेज लेकर आने को कहा गया था।

 

यह भी पढ़ें- भूसे के ढेर में छिपा बैठा था बाघ, देखने वालों के कंपकंपाती ठंड में छूट गए पसीने, VIDEO


ये शर्तें जरूरी

भारतीय सेना के नियम के अनुसार 12वीं पास युवा ही अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर पद के लिए योग्य माने जाएंगे। इसके लिए 60 फीसदी अंक होना भी अनिवार्य है। इस पद पर विज्ञान, वाणिज्य या कला संकाय का विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। साथ ही, एक शर्त ये भी है कि 50 फीसदी अंक हर विषय में होना जरूरी है। क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए उम्र 17 से 21 के बीच होना भी जरूरी है। क्लर्क पद के लिए अंग्रेसी, गणित, एकाउंट और बुक किपिंग आनी चाहिए।

//?feature=oembed

Hindi News / Indore / Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती पर बड़ा अपडेट, भर्ती रैली शुरु, इस पद के लिए देना होगा टाइपिंग टेस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो