हुब्बल्ली में महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होने से सियासी घमासान
Also Read
View All
होली का पर्व उत्साह और रंगों का पर्व है। होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी उत्सव मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली। इस अवसर पर देवी-देवता पृथ्वी पर आए और इस पर्व का आनंद उठाया। इस कारण इसे रंग पंचमी कहा जाता है। रंग पंचमी का त्योहार हुब्बल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
एक-दूसरे पर लगाया रंग
इस अवसर पर रंगों की बौछार, गुलाल उड़ाने और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रवासियों ने फाल्गुन गीतों एवं ढोल-थाली की थाप पर एक दूसरे पर रंग डालकर पर्व मनाया। इस दौरान गुलाल और अबीर उड़ाकर एक-दूसरे को रंग लगाया गया। मंदिरों और गली-मोहल्लों में गुलाल और फूलों की की होली भी खेली गई।