तोळनकेरे पार्क में प्रवेश शुल्क के नाम पर लूट-स्मार्टसिटी कार्य में गडबडी-नगर निगम अभियंता तथा स्मार्ट सिटी अभियंता में मतभेद मुंशी एस.एफ.[typography_font:14pt;” >हुब्बल्ली-धारवाड़हुब्बल्ली-धारवाड़ महा नगर निगम में विकास कार्य कछुआ चाल में चल रहे हैं। दूसरी ओर स्ट्रीट लाइट, पेयजल समस्या आदि उपजी हुई है। स्मार्ट सिटी कार्यों का हस्तांतरण नहीं होने से नगर निगम को आने वाली आय भी घट गई है। यह महा नगर निगम पार्षद निस्पक्ष होकर अपनी समस्या बता रहे हैं। वार्ड में हमारा आनाजाना ही मुश्किल होगया है। जनता कदम कदम पर प्रश्न कर रही है। क्या जवाब दें ? स्मार्ट सिटी कार्य हस्तांतरण, मौजूदा स्थिति, क्या गुणवत्ता है आदि हमारे समझ में नहीं आ रहा हैै। स्मार्ट सिटी अधिकारियों को साधारण बैठक में बुलाने पर भी नहीं आते हैं। नगर निगम अधिकारी भी इस विषय को भूल गए हैं। हर बार नगर निगम की साधारण बैठक बुलाने पर सड़क विकास, कचरे की समस्या, पेयजल समस्या तथा स्ट्रीट लाइट समस्या के बारे में मात्र चर्चा की जाती है। इन समस्याओं को लेकर चर्चा ही होती है परंतु उनका समाधान नहीं होता है। एक बीतने तक फिर से वही समस्या सामने आजाती है। जनता आक्रोश व्यक्त कर रही है कि केवल चर्चा करने के लिए बठक बुलाई जा रही हैै। पिछले एक साल से महा नगर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित जनता बजार, गणेशपेट, मछली मार्केट, तोळनकेरे, कोप्पिकर रोड, उणकल बाजार समेत विभिन्न विकास कार्य पूर्ण होचुके हैं। जनता तोळनकेरे का उपयोग कर रही है। इसके लिए आमजन को प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया हैै। बडों को 20 रुपए तथा बच्चों को 15 रुपए निर्धारित किए गए हैं। पहले मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह और शाम को प्रवेश नि:शुल्क था। 10 बजे के बाद 10 रुपए निर्धारित किया गया था। नगर निगम को हस्तांतरण किए बिना ही स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे आने वाली आय कहां जमा हो रही हैै की जानकारी नगर निगम पार्षदों को भी पता नहीं है। जनता इस बात पर रोष जता रही है। …कर वृद्धि करने की तैयारीराज्य में सूखा तथा महंगाई के कारण लोग परेशान हैं। एसे हालात में महा नगर निगम इस बार की साधारण बैठक में कर वृद्धि करने के लिए आगे आया है। मकान का कर, वाणिज्य कर, सड़क कर समेत सभी प्रकार के कर बढाने की दिशा में इस बैठक में चर्चा करने की तैैयारी चल रही है। …स्मार्ट सिटी कार्य हस्तांतरण कबहुब्बल्ली-धारवाड़ में तोळनकेरे, जनता बजार, गणेशपेट, मछली मार्केट, इंदिरा ग्लासहाउस परिसर में किए गए विकास कार्य स्मार्ट सिटी प्रथम चरण के पैकेज तथा द्वितीय चरण के पैकेज कार्यों का नगर निगम को हस्तांतरण नहीं हुआ है। इस बारे में पिछली सात-आठ साधारण बैठक में चर्चा हुई है परंतु इसका समाधान नहीं हुआ हैै। इन विकास कार्यों से पार्किंग शुल्क, स्टॉल किराया, प्रवेश शुल्क समेत विभिन्न प्रकार से नगर निगम को करोडों रुपए आय जमा हो रही है। इसके चलते यह सिर्फ चर्चा तक ही सीमित होगया है। ..तोळनकेरे का टेंडर कब हुआहुब्बल्ली-धारवाड़ स्मार्ट सिटी योजना के तहत करोडों रुपए खर्च कर तोळनकेरे तालाब का विकास किया गया है। वहां पर जिम, वॉकिंग पाथ, ओपन सभा भवन, बच्चों के खेलने के सामान, तालाब का विकास, पार्किंग विकास किया गया है। तोळनकेरे पार्क में प्रवेश के लिए बडों को 20 रुपए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। सुबह और शाम को वॉकिंग के लिए आने वालों को नि:शुल्क अंदर छोडना चाहिए का निर्णय लिया गया है, परंतु यह टेंडर कब हुआ? क्या तोळनकेरे का हस्तांतरण किए बिना ही टेंडर बुला सकते हैं? टेंडर आमंत्रित करने के लिए दिशानिर्देश क्या हैैं? आय कहां जमा हो रही है? महा नगर निगम का बोर्ड लगाया गया है, परंतु इसकी जानकारी निगम पार्षदों को ही नहीं है। नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी अधिकारियों के रवैए पर रोश जताया जा रहा है। …कर वृद्धि ना करेंमहा नगर निगम की साधारण बैठक में कर वृद्धि के विषय को उठाया जाएगा। इसको छोडना चाहिए। पानी की समस्या, स्ट्रीट लाइट की समस्या आदि का समाधान होना चाहिए। एक माह में विकास कार्यों का हस्तांतरण किया जाएगा। कहां समस्याएं हैं उनको 56 करोड़ रुपए रखरखाव निधि से समाधान किया जाना चाहिए। चुनाव घोषित होने पर यह विषय फिर आगे चला जाएगा। इस बारे में आवाज उठाई जाएगी।-सुवर्ण कलकुंट्ला, नेता प्रतिपक्ष, महा नगर निगम, …उत्तर नहीं मिला हैतोळनकेरे हस्तांतरण तथा वहां पर प्रवेश शुल्क वसूलने को लेकर सवाल उठाने पर अभी तक उत्तर नहीं मिला हैै। टेंडर किसको मिला है आदि की भी जानकारी नहीं है। क्यों दिशानिर्देश हैं की भी पता नहीं है। तोळनकेरे प्रवेश शुल्क कहां जमा हो रहा है पता नहीं है। इस पर साधारण बैठक में प्रश्न उठाएंगे।-मोहम्मद इस्माइल भद्रापुर, पार्षद, महा नगर निगम,़ …कचरा संग्रह मशीन खरीदे हैंमहा नगर निगम अधिकारी कचरा निकालने की मशीनों को खरीदा हैै जिसकी जानकारी नगर निगम पार्षदों को हीं नहीं हैै। कुछ अधिकारी कहते हैं कि टेंडर बुलाकर खरीदे गए हैं। कुछ का कहना है कि टेंडर नहीं हुआ है। इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएंगी।-इमामहुसैैन एलिगार, पार्षद, महा नगर निगम, …स्मार्ट सिटी हस्तांतरण पर समीक्षास्मार्ट सिटी विकास कार्यों का हस्तांतरण को संबंधित आपत्ति जताई जा रही हैै। इसके चलते महा नगर निगम अभियंता तथा स्मार्ट सिटी अभियंताओं को एकजुट होकर सभी विकास कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए। बाद में नगर निगम को इसकी रिपोर्ट सौंपनी चाहिए। इसके पश्चात यानी शीघ्र ही हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-डॉ. ईश्वर उल्लागड्डी, आयुक्त, महा नगर निगम, हुब्बल्ली-धारवाड़………………………………………………………….