हॉट ऑन वेब

मरने के बाद क्या होता है? मौत के मुंह से बाहर आए लोगों ने बताए आखिरी पलों के रहस्य

दुनिया का सबसे मुश्किल सवाल है कि मौत के बाद क्या होता है। मृत्यु के बाद इंसान कहां जाता है, इसके बारे में आज कोई जवाब नहीं दे सका। कई ऐसे लोग है जो मौत के मुंह में पहुंचने के बाद लौट आए हैं। उन्होंने अपने अनुभवों के बारे में बताकर सभी को चौंका दिया है।

Aug 29, 2022 / 03:38 pm

Shaitan Prajapat

after death

जब हम मरते हैं तो हमारे साथ क्या होता है। यह कोई भी निश्चित रूप से नहीं जानता है। हालांकि कई लोगों के अपने विश्वासों के आधार पर सिद्धांत हैं। जीवन का अर्थ क्या है, इसके साथ-साथ जब हम मरते हैं तो वास्तव में हमारे साथ क्या होता है यह जीवन के रहस्यों में से एक है। दुनिया में धर्म के अनुसार अलग अलग मान्यताएं हैं, कई लोग मरने के बाद स्वर्ग-नर्क में जाने के दावे करते हैं। कुछ लोग मौत के बाद के जीवन में विश्वास करते हैं, कोई पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं। वहीं कुछ यह भी मानते हैं कि मरने के बाद हमारा अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त हो जाता है। आज आपको ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मरने के बाद जब होश में आए तो उन्होंने बताया कि उनका अनुभव कैसा रहा।

 


डेली स्टार वेबसाइट ने हाल ही में द इंडिपेंडेंट वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया कि दुनिया में कई ऐसे लोग हुए हैं जो मौत के मुंह से बाहर से लौटकर वापस आए है। कई को तो डॉक्टरों ने ब्रेड डेड घोषित कर देते है, फिर अचानक से होश आ गया। रेडिट पर लोगों ने इन दावों का खुलासा करते हुए बताया कि उनको क्या नजर आया। इस दौरान लोगों ने 3 प्रकार के दावे किए गए। पहले में उनको कुछ भी मेहसूस नहीं हुआ। वो बिना सपना देखे सो रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें तेज रोशनी, इंसान या कोई चीज नजर आई। इसके साथ ही कुछ ने अजीबोगरीब दावे भी किए।

यह भी पढ़ें

पहली बार एक ही बेटी को दो बार जन्म देगी ये महिला! डॉक्टरों ने की अनोखी सर्जरी



 


डॉक्टर सैम पार्निया ने कहा कि हार्ट अटैक के बाद क्लिनिकली डेड हो चुके लोग फिर से होश में आते देखा है। जब उनसे पूछा गया तो 40 फीसदी ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वो होश में ही हैं। एक शख्स ने कहा कि उसे ऐसा वो बहुत हल्का मेहसूस कर रहा है। उसके चारों तरफ धुंधला हो गया और फिर अंधेरा छा गया। इसके बाद आंख खुल गई। एक व्यक्ति ने बताया कि उसे सिर्फ नॉर्मल नींद जैसा लगा।

यह भी पढ़ें

अचानक हैंडपंप उगलने लगा आग और पानी, पूरे गांव में दहशत, देंखे VIDEO




वहीं कुछ लोगों ने अजीबोगरीब दावे भी किए। एक शख्स ने बताया कि उसे किसी टनल के अंदर में तेज रोशनी नजर आई। एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि मैं एम्बुलेंस में खुद का एक फ्लैशबैक देखता हूं जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। मैं एम्बुलेंस में खड़ा हूं और एम्बुलेंस में खुद को और दूसरों को देख रहा हूं।

Hindi News / Hot On Web / मरने के बाद क्या होता है? मौत के मुंह से बाहर आए लोगों ने बताए आखिरी पलों के रहस्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.