पश्चिम बंगाल में एक बुजुर्ग महिला को 52 किलो से अधिक वजन की एक बड़ी मछली मिली है, जिसे 3 लाख रुपये में बेचा गया है।
•Sep 30, 2020 / 04:02 pm•
Vivhav Shukla
West Bengal woman turns lakhpati after catching 52-kg Bhola fish
नई दिल्ली। बंगाल के सागर इलाके के एक गरीब बुजुर्ग महिला को 52 किलोग्राम वजन की एक विशालकाय मछली मिल गई। ये मछली तीन लाख रुपये से भी ज्यादा कीमत में बिकी है। मामला सागर इलाके के चकपुतडुबी गांव का है। इसी गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला पुष्पा कर मछलियां पकड़ने समुद्र में गई थीं, जहां उन्होंने इस विशालकाय मछली को पकड़ लिया। जिसके बाद वे गाँव वालों का मदद से मछली को नदी से खींच कर बाजार तक ले कई। एक ग्रामीण ने बताया की ये मछली मर गई थी वरना ये और ज्यादा कीमत पर बिकती।
Hindi News / Hot On Web / दादी अम्मा ने पकड़ी 52 किलो की मछली, 3 लाख में हुई नीलामी !