हॉट ऑन वेब

OMG! फिर प्रेग्नेंट हुई 16 बच्चों की मां, लगातार 14 सालों से है गर्भवती

अमेरिका की एक महिला 16 बच्चों को जन्म दे चुकी है। यह महिला एक बार फिर मां बनने वाली है। महिला ने बताया कि वो 13 हफ्तों की प्रेग्नेंट है। उन्होंने बताया कि वो बच्चों की संख्या 20 करना चाहती हैं। परिवार के खाने पर हर हफ्ते करीब 70 हजार रुपये खर्च होते हैं।

Sep 02, 2022 / 03:14 pm

Shaitan Prajapat

Patty Hernandez

किसी भी महिला के लिए मां बनना बेहद खास पल होता है। नौ महीनों के दौरान कई प्रकार की चुनौतियों और मुश्किलों से जुझना पड़ता है। कई देशों में परिवार में सिर्फ एक और दो बच्चे पैदा करने की अनुमति होती है। महंगाई के जमाने में आज कोई भी ज्यादा बच्चे नहीं चाहता है। लेकिन आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसके एक, दो, तीन नहीं बल्कि 16 बच्चे है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह महिला एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई है। खबरों के अनुसार, जल्द ही व 17वें बच्चे को जन्म देने वाली है। आइए जानते है इस महिला और उनके परिवार के बारे में है।

 


हम बात कर रहे है अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना की रहने वाली 40 वर्षीय पैटी हर्नैंडीज की। पैटी के पति का नाम कार्लोस है, जिनकी उम्र 39 साल है। इस कपल के 16 बच्चे है। जल्द ही परिवार में एक आरे सदस्य की एंट्री होने वाली है। ये लोग ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहते है। हम दो हमारे दो के नारे के बीच यह महिला सुर्खियों में छाई हुई है।


द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना अब फिर से प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। पति कार्लोस को सम्मान देने के लिए सारे बच्चों के नाम सी अक्षर से रखा है। महिला ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति बच्चों का और घर का अच्छे से ध्यान रखते हैं। यह कपल एक क्लीनिंग कंपनी चलाते हैं।


पैटी लगातार 14 सालों से प्रेग्नेंट हैं। उसने हर साल एक बच्चे को जन्म दिया है। उनके परिवार में कुल 6 लड़के, 10 लड़कियां है। इनमें 6 ट्विन्स बच्चे भी शामिल है। पैटी के बच्चों में 14 साल का कार्लोस जूनियर, 13 साल का क्रिस्टफर, कार्ला 11, कैटलिन 11, क्रिश्यिन 10, सेलेस्टे 10, क्रिस्टीना 9, कैल्विन 7, कैथरीन 7, कैरल 4, कैलेब 5, कैरोलिन 5, कैमिला 4, शार्लेट 3, क्रिस्टल 2 और क्लेटन 1 वर्ष का है।


पैटी ने कहा कि वह 20 बच्चे पैदा करना चाहती है। अपने सारे बच्चों को वो मिनी बस से कहीं भी ले जाती है। परिवार के खाने पर हर हफ्ते करीब 70 हजार रुपये खर्च होते हैं। पैटी ने कहा कि वो कभी भी गर्भ-निरोध का इस्तेमाल नहीं करतीं।

Hindi News / Hot On Web / OMG! फिर प्रेग्नेंट हुई 16 बच्चों की मां, लगातार 14 सालों से है गर्भवती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.