scriptOptical Illusion: इस फोटो में छिपे सभी चेहरों को 10 सेकंड में खोज लिया तो आपको मान जाएंगे! | Optical Illusion: How Many Faces Can You See? | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Optical Illusion: इस फोटो में छिपे सभी चेहरों को 10 सेकंड में खोज लिया तो आपको मान जाएंगे!

Optical Illusion: आपका दिमाग कितना तेज है? आपका फोकस कितना सटीक है? आप किसी चीज को देखकर उसके पीछे छिपी वास्तविकता को कितनी तेजी से पकड़ते हैं? इसी का टेस्ट आज ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी इस तस्वीर के जरिए होगा जिसे देखकर आपको बताना है कि इसमें कितने चेहरे हैं।

Sep 14, 2022 / 04:36 pm

Mahima Pandey

Optical Illusion: How Many Faces Can You See?

Optical Illusion: How Many Faces Can You See?

ऑप्टिकल इल्यूजन अब काफी आम हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक पर आए दिन कोई न कोई पहेली वायरल होती है। इन पहेलियों को सुलझाने में लोगों को काफी मजा आता है। ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें अक्सर लोगों को काफी पसंद आती है क्योंकि ये दिमाग को चैलेंज करती है। यही नहींये तस्वीरें लोगों को एक कदम आगे बढ़कर सोचने और फोकस करने पर मजबूर कर देती हैं। कुछ तस्वीरों से एक तरह दिमाग और आँखों की एक्सरसाइज भी हो जाती है। आज हम एक ऐसी तस्वीर लाए हैं जिसे देखकर आपको बताना है कि आपको कितने चेहरे दिखाई दिए।
हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि ये तस्वीर सबसे पहले कहाँ आई थी लेकिन है काफी दिलचस्प। अब इस तस्वीर को देखिए और बताइए आपको कितने चेहरे दिखाई दिए ? यदि आप कई चेहरे ढूंढ लेते हैं तो आपका दिमाग काफी तेज और फोकस शानदार है।

आपको पेड़ के तने के पास आसानी से दो चेहरे दिखाई दे गए होंगे। क्या इसके अलावा भी आपको कोई चेहरा दिखाई दिया? यदि आप केवल 2-4 चेहरे ही ढूंढ पाए हैं तो ये दर्शाता है कि आपका फोकस काफी कमजोर और स्मरण शक्ति थोड़ी कमजोर है। यदि आपको 7-8 चेहरे दिखाई दिए तो आपका दिमाग काफी तेज और चीजों को समझने और उसपर फोकस आपका शानदार है।
यह भी पढ़ें

क्या आप 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं Screw के बीच छिपा हुआ Spring? केवल बाज जैसी नजर वाले ही ढूंढ पाए हैं अब तक

optical_illusion.jpg
यदि आपको इस तस्वीर में 9 से अधिक चेहरे दिखाई दिए तो मुबारक हो आपकी स्मरण शक्ति लाजवाब है और किसी भी चेहरे को समझने और फोकस की शक्ति लाजवाब है।

Hindi News/ Hot On Web / Optical Illusion: इस फोटो में छिपे सभी चेहरों को 10 सेकंड में खोज लिया तो आपको मान जाएंगे!

ट्रेंडिंग वीडियो