21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘द ग्रेट खली’ से भी लंबा है ये 14 साल का बच्चा, लोग खूब बनाते हैं मजाक

अक्सर देखा जाता है कि आज के यंगस्टर्स अपनी लम्बी से खुश नहीं है। वे चाहते की उनकी लम्बी थोड़ी सी और बढ़ जाए। इसलिए कुछ लोग बाजार में उपल्बध कद बढ़ाने के प्रोडक्ट को आजमाते है। इसके बाद भी कई लोगों की लम्बी नहीं बढ़ती है। इस बात का मलाल उनको जीवन भर रहता है।

2 min read
Google source verification
 ren keyu

ren keyu

अक्सर देखा जाता है कि आज के यंगस्टर्स अपनी लम्बी से खुश नहीं है। वे चाहते की उनकी लम्बी थोड़ी सी और बढ़ जाए। इसलिए कुछ लोग बाजार में उपल्बध कद बढ़ाने के प्रोडक्ट को आजमाते है। इसके बाद भी कई लोगों की लम्बी नहीं बढ़ती है। इस बात का मलाल उनको जीवन भर रहता है। लेकिन आज आपको चीन के एक ऐसे बच्चे से मिलवाने जा रहे है जिसकी लम्बाई के चर्चे दुनियाभर में है। 14 वर्षीय 14 वर्षीय रेन कीयू की हाइट 7.3 फीट है। कीयू ‘द ग्रेट खली’ (7.1 फीट) से भी लम्बा है। इसको दुनिया का सबसे ‘टॉलेस्ट मेल टीनएजर’ माना गया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

यह भी पढ़े :— इस महिला ने बनाया अनोखा मास्क, पीएम मोदी भी तारीफ करने से नहीं रोक पाए खुद को


अन्य बच्चों के मुकाबले 2 फीट ज्यादा
चीन के सिचुआन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में लेशान शहर में रेन कीयू रहते है। 14 वर्षीय रेन कीयू ने 18 अक्टूबर को अपना 14वां जन्म दिन मनाया है। इस दौरान जब उनकी हाइट नापी गई तो वह अन्य बच्चों के मुकाबले 2 फीट ज्यादा थी। रेन का कद 7.3 फीट है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रेन ने बताया कि वो जूनियर हाई स्कूल के स्टूडेंट है। जब उन्होंने किंडर-गार्टन जाना शुरू किया था तो उनकी लंबाई 1.3 मीटर थी। उनके लिए अपने साइज के कपड़े और फर्नीचर तलाशना एक बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़े :— गर्लफ्रेंड के खर्राटों से परेशान हो अपनाया ऐसा अनोखा तरीका, किसी ने सोचा भी नहीं होगा

4 बार करवा चुका है पैरों की सर्जरी
आपका जानकर हैरानी होगी कि रेन को अपने पैरों की चार सर्जरी करवानी पड़ी है। फ्लैट लेग्स होने के कारण उनका स्पोर्ट्स कॅरियर मुश्किल हो सकता है। इतना ही नहीं 126 किलो वजन के चलते उनको पैरों की चार सर्जरी भी करवानी पड़ीं। अब वो पैदल लंबी दूरी नहीं तय कर पाते। डॉक्टरों का कहना है कि रेन Gigantism से पीड़ित है। इस स्थिति में हारमोन के कारण असामान्य रूप से हाइट में इजाफा होता है। रेन बताते है कि लंबी हाइट के कारण क्लासमेट्स और अन्य लोग उनका खूब मजाक बनाते हैं। हालांकि, कई बार इस कद की वजह से उन्हें फायदा भी होता है। वो इतने लंबे हैं कि बड़ी आसानी से सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट तक पहुंच जाते हैं।