scriptindian railway रेलवे के इंजन रेलकर्मियों के लिए परेशानी बने, जानें पूरा मामला | Tudgalabad's 10 Kandam engine reached Itarsi | Patrika News
होशंगाबाद

indian railway रेलवे के इंजन रेलकर्मियों के लिए परेशानी बने, जानें पूरा मामला

तुगलकाबाद के 10 कंडम इंजन पहुंचे, रेलकर्मियों में नाराजगी

होशंगाबादApr 20, 2018 / 01:40 pm

Manoj Kundoo

Tudgalabad's 10 Kandam engine reached Itarsi

Tudgalabad’s 10 Kandam engine reached Itarsi

इटारसी। विद्युत लोको शेड में तुगलकाबाद के 10 कंडम इंजनों को मेंटनेंस के लिए भेजा गया है। एक सप्ताह पहले ही यह 10 लोको एसी शेड पहुंचे हैं। इन कंडम लोको के आने के बाद मेंटनेंस करने वाले स्टाफ के होश उड़ गए हैं। इंजनों के मेंटनेंस के लिए पहले से ही स्टाफ कम पड़ है और अब इन लोको को मेंटनेंस के लिए थोपा जाना कर्मचारियों को अखर गया है।
सात दिन पहले हुई एंट्री
एसी शेड में तुगलकाबाद के 10 कंडम लोको भेजे जाने को लेकर विभागीय चर्चा हुई थी। एसी शेड प्रबंधन ने इस पर सहमति दी थी जिसके बाद 7 दिन पहले दस कंडम लोको मेंटनेंस के लिए पहुंच गए हैं। इन लोको का मेंटनेंस भी एसी शेड स्टाफ करेगा जिसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है।

176 लोको की होल्डिंग, स्टाफ 135 लोको
एसी शेड में अभी 17६ लोको की होल्डिंग है। इनके मेंटनेंस के हिसाब से कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई है। अब भी कई पद खाली पड़े हैं। शेड में १३५ लोको के हिसाब से पद स्वीकृत हैं। अभी जो कर्मचारी पदस्थ हैं उनसे ही अब तक १७६ लोको का मेंटनेंस कराया जाता रहा है अब यह 10 लोको और बढ़ा दिए हैं जिससे कर्मचारियों पर काम का दबाव बढऩा तय है।
नोटिस देंगे
एसी शेड प्रबंधन ने यह निर्णय टे्रड यूनियन को विश्वास में लिए बिना लिया है। यदि इस निर्णय को यथावत रखा जाता है तो ट्रेड यूनियन के तहत जो भी कार्यवाही हो सकती है वह यूनियन करेगी। हम इस मामले में एसी शेड प्रबंधन को यूनियन की तरफ से नोटिस भी देंगे।
केके शुक्ला, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष , डब्ल्यूसीआरईयू
एक शेड से दूसरे शेड में लोको मेंटनेंस का आना-जाना रुटीन प्रक्रिया है। इटारसी शेड में तो इससे पहले १९५ लोको तक मेंटेन किए हैं। अभी संख्या बताई जा रही है वह तो फिर भी कम है। अभी हम कुछ लोको कंडम भी घोषित करने वाले हैं।
संतोष शर्मा, सीनियर डीईई एसी शेड

Hindi News/ Hoshangabad / indian railway रेलवे के इंजन रेलकर्मियों के लिए परेशानी बने, जानें पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो