bell-icon-header
राशिफल

Weekly Horoscope (24-30 July): आने वाले सात दिन इन लोगों के लिए अच्छे, जानें लकी राशियों को क्या मिलेगी खुशखबरी

Weekly Horoscope से आप आने वाले सात दिनों में आपका भाग्य साथ देगा या नहीं देगा, यह जान सकते हैं। इसके बाद आप आने वाली समस्याओं से बचने का उपाय भी निकाल सकते हैं तो यहां जानिए किसके लिए 24 से तीस जुलाई का समय अच्छा है और किसके लिए नहीं। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Jul 21, 2023 / 03:52 pm

Pravin Pandey

24 जुलाई से 30 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि
24 से 30 जुलाई के बीच मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ी मुश्किलें रहेंगी। ज्योतिषियों का मानना है कि इस समय मेष राशि के लोग बेवजह टेंशन में रहेंगे। भविष्य की चिंता आप पर हावी रहेगी। किसी बड़े लाभ के लालच में आप उलझ सकते हैं। हालांकि सोमवार का दिन सामान्य रहेगा। इधर इस सप्ताह मेष राशि वालों के विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। मन अनमना रहेगा, हालांकि सप्ताह के मध्य में काम में गति आएगी। इस समय आय अच्छी होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार को फिर मन पर उदासी छा सकती है। इस समय खर्च की अधिकता और कार्य में बाधा आ सकती है। वैवाहिक जीवन में मिठास रहेगी, लेकिन प्रेम के मामले में साथी से मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए नए सप्ताह में पांचवे भाव में चंद्रमा होने के बाद से सभी का सहयोग प्राप्त होने लगेगा, इस समय से इनकी आय भी बेहतर होने लगेगी। इस समय आपको धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और खुशी देने वाले समाचार मिलेंगे। इससे पहले मंगल और बुधवार को कोई विरोधी परेशान कर सकता है, जो आपकी उदासी का कारण बनेगा। काम में बाधा आ सकती है। गुरु और शुक्रवार को आपके लिए सबसे अच्छा समय है। इस समय आपको परिवार की मदद मिलेगी। व्यापारिक लक्ष्य मिलेंगे और नौकरी में तरक्की के साथ स्थानांतरण की भी स्थिति बन सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की आय 24 जुलाई से 30 जुलाई के सप्ताह में कम होगी। इस समय मिथुन राशि वालों के मन में निराशा का भाव भी नजर आएगा, विरोधी भी इस हफ्ते प्रबल रहेंगे। हालांकि मंगलवार से स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन खर्चे अब भी बढ़ेंगे। बुध और गुरुवार को क्रोध से नुकसान हो सकता है। गंभीर विषयों पर सोच-समझकर बोलें। शुक्रवार को घर के बाहर रहना पड़ सकता है। संतान की चिंता बढ़ेगी और यात्रा में कष्ट हो सकता है। ऋण संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। शनिवार का दिन खुशियों वाला होगा। आय बढ़ेगी और कामों में सहयोग भी मिलेगा।
कर्क राशि
24 जुलाई से 30 जुलाई के बीच कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। सोमवार को आपके प्रयास सफलता दिलाएंगे। मंगल और बुधवार को मन निराश रहेगा पर परिवार के साथ बीतेगा। गुरुवार काम अधिक रहेगा पर आय भी बढ़ेगी। इस समय अटके काम गति पकड़ेंगे। इस समय नए संसाधन भी मिलेंगे। शुक्र और शनिवार कर्क राशि वालों को सर्वाधिक अनुकूल है। इस समय किसी सुखद यात्रा के योग हैं। इस समय आपका प्रभाव बढ़ेगा और लक्ष्य भी प्राप्त करेंगे। यात्रा और नौकरी में व्यस्तता रहेगी। इस समय शिक्षा में मन लगेगा। हालांकि प्रेम में साथी से उलाहना मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते समय कार्य की अधिकता और भाग्य का साथ दिलाएगा। इस समय अटके कार्य पूरे होंगे और आय भी बढ़ेगी। इस समय आपकी योजनाएं सफल होंगी। मंगल और बुधवार को प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। गुरु और शुक्रवार को सावधानी रखनी होगी। वाहन से भी परेशानी हो सकती है। इस दिन किसी को उधार देने से बचें और आवश्यक कामों को टालें। शनिवार दोपहर बाद से समय फिर अनुकूल होगा। प्रेम प्रस्ताव विफल होंगे और वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा।

कन्या राशि
इस हफ्ते कन्या राशि के जातकों की आय अच्छी रहेगी। इस समय संतान से भी सहयोग मिलेगा। विरोध करने वाले भी पक्ष में रहेंगे। समय अनुकूल होने से काम समय पर होंगे। विवादित मामलों में विजय मिलेगी। पूर्व की योजनाएं सफल होंगी और नए मित्रों से मुलाकात होगी। अच्छी बात है कि इस सप्ताह कोई बड़ी समस्या आने के संकेत नहीं हैं। शनिवार दोपहर से समय अनुकूल होगा। हालांकि सेहत के प्रति सचेत रहने और खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा।
ये भी पढ़ेंः जिन लड़कियों के नाम इन अक्षरों से शुरू होते हैं वो करती हैं पति पर शक

तुला राशि
24 जुलाई से 30 जुलाई के समय तुला राशि के जातकों को अपने समय का ध्यान देने की जरूरत है वर्ना व्यर्थ के काम में समय बर्बाद हो सकता है। मंगल और बुधवार को नई राहें खुलेंगी और काम में गति आएगी। इस समय आपकी योजनाएं सफल होंगी और परिचितों के कारण कोई लाभ होगा। गुरुवार को पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। शुक्र और शनिवार को दिन आपके लिए ठीक है, इस समय आपके लिए धार्मिक भावनाएं प्रभावी रहेंगी। कारोबार में तेजी रहेगी और नौकरी में टूर पर जाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में समस्याओं का समाधान मिलेगा, शिक्षक मददगार बनेंगे। प्रेम के मामले में साथी से विवाद थमेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। निर्धन को वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि
24 जुलाई से 30 जुलाई के सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों की आय अच्छी रहेगी, कार्य समय पर होंगे। मंगल और बुधवार को समय प्रतिकूल हो सकता है। इस समय आय में कमी होने के साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी। अनावश्यक कार्य में देरी होगी। गुरु और शुक्रवार को समय शक्तिशाली बनाने वाला हो सकता है। इस समय आपको अच्छी आय होगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा और योजना सफल होगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। शनिवार को दिन व्यस्तता भरा रहेगा।
धनु राशि
इस सप्ताह दशवें भाव में चंद्रमा धनु राशि वालों को अच्छी आय दिलाएगा और मन प्रसन्न रखेगा। इस समय प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। इसका प्रभाव आपकी कार्यशैली पर भी पड़ेगा, इस हफ्ते आपको संतान से सुख मिलेगा। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। मंगल, बुधवार को आय में वृद्धि होगी और रास्ते की बाधाएं खत्म होंगी। इस समय आपको हर काम में सफलता मिलेगी। गुरुवार, शुक्रवार को कार्यों में रूकावट होगी और आय कम होगी। इस समय आपके खर्चे बढ़ेंगे। शनिवार को दोपहर बाद से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य आसानी से पूरे होंगे।
मकर राशि
मकर राशि के नवें भाव का चंद्रमा इस सप्ताह आपके पराक्रम को बढ़ाएगा, जोखिम भरे काम को भी आजमाएंगे। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। हालांकि काम की अधिकता रहेगी। नए संपर्क बनेंगे और मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी और समय सुख से बीतेगा। नया वाहन खरीद सकते है। शनिवार को दोपहर बाद से चिंता भरा दिन रह सकता है। काम में बाधा आ सकती है, खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि
24 जुलाई से 30 जुलाई के सप्ताह की शुरुआत में कुंभ राशि के लिए कई समस्याएं इंतजार कर रहीं हैं। किसी आवश्यक कार्य को टालें। लेकिन मंगलवार से काम में तेजी आएगी। लक्ष्य प्राप्त होगा और आय में सुधार होगा। दोस्तों से सहयोग की प्राप्ति होगी और पुराने नुकसान की भरपाई का रास्ता मिलेगा। बुध और गुरुवार को काम की अधिकता रहेगी। शुक्रवार को समय सब प्रकार अनुकूल हो जाएगा। आय वृद्धि के साथ सहयोग भी मिलेगा। शनिवार को धन लाभ होगा। लवलाइफ में साथी से संबंध सुधरेंगे और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। चंद्र के प्रभाव से आपकी आय में वृद्धि होगी, राजपक्ष का भी लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों को बड़ा पद मिल सकता है। कार्य में गति रहेगी और पर्यटन पर जाने का मौका मिलेगा। मंगल और बुधवार के दिन खर्चे बढ़ेंगे और तनाव भी रहेगा। किसी कार्य में बाधा आ सकती है। गुरु और शुक्रवार को सुख बढ़ेगा। संतान को भी कोई उल्लेखनीय उपलब्धि मिल सकती है। भाइयों का सहयोग मिलेगा और आकस्मिक शुभ समाचार मिल सकता है। आपके अटके कार्य भी पूरे होंगे। संपर्क से लाभ मिलेगा। शनिवार का दिन भी अनुकूल है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Horoscope (24-30 July): आने वाले सात दिन इन लोगों के लिए अच्छे, जानें लकी राशियों को क्या मिलेगी खुशखबरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.