scriptToday Horoscope 2023: कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय है शुभ, कन्या राशि के लोग जा सकते हैं विदेश | Today Horoscope, aaj ka rashifal, daily horoscope, Sunday Horoscope | Patrika News
राशिफल

Today Horoscope 2023: कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय है शुभ, कन्या राशि के लोग जा सकते हैं विदेश

Today Horoscope, aaj ka rashifal, daily horoscope, Sunday Horoscope: हम लाए हैं पत्रिका.कॉम के जरिए उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर खास आपके लिए। आज के इस राशिफल मे आप जान सकते हैं आखिर कैसा रहने वाला है आपके लिए रविवार का दिन…

Mar 11, 2023 / 02:09 pm

Sanjana Kumar

horoscope.jpg

today horoscope

Today Horoscope, aaj ka rashifal, daily horoscope, Sunday Horoscope: रविवार को रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आपके मन में भी यह सवाल चल रहा है कि आखिर रविवार का दिन आपके लिए कितना खास होने वाला है या फिर इस दिन आपको अलर्ट रहना चाहिए या नहीं…आपके इन सवालों का जवाब हम लाए हैं पत्रिका.कॉम के जरिए उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर खास आपके लिए। आज के इस राशिफल मे आप जान सकते हैं आखिर कैसा रहने वाला है आपके लिए रविवार का दिन…

मेष- व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

वृषभ- मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्यों को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा।

मिथुन- आकस्मिक धन लाभ होगा। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव।

कर्क- नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत से संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

सिंह- अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। फोकस बनाकर कार्य करें। जीवन साथी के सहयोग से पुराने रुके काम पूरे होंगे। मौज-मस्ती में समय और धन खर्च होगा।

कन्या- मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

https://youtu.be/HdL0fCq1I7M

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Today Horoscope 2023: कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय है शुभ, कन्या राशि के लोग जा सकते हैं विदेश

ट्रेंडिंग वीडियो