bell-icon-header
राशिफल

Today Horoscope: इस राशि के लिए आज आकस्मिक लाभ का योग, इनका न्याय पक्ष मजबूत

Today Horoscope 8 February: आज का राशिफल (Today Horoscope) कुछ राशियों के लिए लाभ का इशारा कर रहा है तो कुछ लोगों के लिए मुश्किल बुधवार का संकेत कर रहा है। आप जानना चाहते हैं 8 फरवरी बुधवार आपके लिए कैसा हो सकता है, पढ़ें दैनिक राशिफल (Daily Rashifal)। इसे हम पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर लाए हैं खास आपके लिए।

Feb 07, 2023 / 04:39 pm

Pravin Pandey

horoscope today

तुलाः तुला राशिफल के अनुसार 8 फरवरी बुधवार को नए संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी, किसी का बेसब्री से इंतजार होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव है, यात्रा का योग भी बन रहा है।

वृश्चिकः इस राशि के जातक के लिए बुधवार का दिन ठीक है। 8 फरवरी को वृश्चिक राशि के जातक को अपने से बड़ों की राय, सफलता के रास्ते पर ले जाएगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। अपने करियर में बदलाव लाना चाहते हैं और वैवाहिक अड़चनें आ रहीं हैं। इसे दूर करने के लिए ॐ भोमाय नमः मंत्र का नियमित जाप करें तो लाभ होगा।

धनुः आज का राशिफल धनु के अनुसार पारिवारिक समारोह में जाने के योग बन रहे हैं। आज का दिन मौज मस्ती में व्यतीत हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 8 February: मेष राशि के लोग बड़े निवेश से बचें, मेष के लिए शिक्षा क्षेत्र में तबादले का योग


मकरः आज का राशिफल 8 फरवरी के अनुसार मकर राशि के लोग अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें । आपकी मनमर्जी से नुकसान हो सकता है। मेहनत करें तो भाग्य बदल जाएगा। समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभः कुंभ राशिफल के अनुसार 8 फरवरी बुधवार को आपको अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करनी चाहिए। वेलेंटाइन वीक चल रहा है यह अच्छा मौका है उनकी खुशियों को बढ़ाने का जो आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें तो जीवन खुदबखुद सुधर जाएगा। नए व्यापारिक सौदे होंगे। आज के दिन धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।कारोबार में उन्नति संभव है।

मीनः आज का राशिफल 8 फरवरी के अनुसार मीन राशि के जातक को समझना मुश्किल है। कभी क्या कभी क्या एक मत नहीं रहते। संतान के कार्यों में व्ययवृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता और आलस्य परेशान करेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Today Horoscope: इस राशि के लिए आज आकस्मिक लाभ का योग, इनका न्याय पक्ष मजबूत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.