scriptAaj Ka Rashifal- 12 नवंबर को माता काली की 6 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा | Saturday Horoscope 12 November 2022 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal- 12 नवंबर को माता काली की 6 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा

12 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.

Nov 11, 2022 / 04:39 pm

दीपेश तिवारी

12_november_2022_aaj_ka_rashifal.jpg

Aaj Ka Rashifal Saturday Horoscope : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि शनिवार, Saturday, 12 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।


01. Aries Daily Horoscope 12 November 2022 आज का मेष राशिफल
– समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच लें।
02. Taurus Daily Horoscope 12 November 2022 आज का वृषभ राशिफल
– हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।
03. Gemini Daily Horoscope 12 November 2022 आज का मिथुन राशिफल
– लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।
04. Cancer Daily Horoscope 12 November 2022 आज का कर्क राशिफल
– मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बड़ सकती हैं। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।
05. Leo Daily Horoscope 12 November 2022 आज का सिंह राशिफल
– जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।
Must Read- आज है माता काली का दिन शनिवार, जाने कैसे पाएं देवी मां का आशीर्वाद

06. Virgo Daily Horoscope 12 November 2022 आज का कन्या राशिफल
– अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

07. Libra Daily Horoscope 12 November 2022 आज का तुला राशिफल
– प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए सबसे सही समय है।

08. Scorpio Daily Horoscope 12 November 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
– समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।

09. Sagittarius Daily Horoscope 12 November 2022 आज का धनु राशिफल
– व्यवसाय में उन्नति के अवसर आएंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

10. Capricorn Daily Horoscope 12 November 2022 आज का मकर राशिफल
– न चाहते हुए भी आपको दूसरो के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।


Must Read- शनि दशा: जल्द ही इन पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या, कहीं आपकी राशि भी तो इसमें शामिल नहीं

11. Aquarius Daily Horoscope 12 November 2022 आज का कुंभ राशिफल
– आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं और दूसरे लोगों की बातो पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। स्वविवेक से सोचें। बकाया वसूली होगी। तनाव या अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

12. Pisces Daily Horoscope 12 November 2022 आज का मीन राशिफल
– व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal- 12 नवंबर को माता काली की 6 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा

ट्रेंडिंग वीडियो