scriptSaptahik Rashifal (21-27 April 2024): नए सप्ताह में तुला, वृश्चिक समेत 4 राशियों के व्यापारियों को लाभ, पढ़ें-साप्ताहिक राशिफल | Saptahik Rashifal (21-27 April 2024): Traders of 4 zodiac signs including Libra, Scorpio will benefit in the new week, read- Weekly Horoscope | Patrika News
राशिफल

Saptahik Rashifal (21-27 April 2024): नए सप्ताह में तुला, वृश्चिक समेत 4 राशियों के व्यापारियों को लाभ, पढ़ें-साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal 21 to 27 April 2024 नया सप्ताह ग्रह राशि परिवर्तन के लिहाज से बेहद खास है। 21 अप्रैल से 27 अप्रैल के सप्ताह में मंगल गोचर और शुक्र राशि परिवर्तन व्यापारियों के लिए गुडलक लेकर आया है। आइये जानते हैं किन राशियों को बड़ा लाभ होने वाला है। तुला से मीन तक की राशियों के लोगों का भविष्य जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal 2024)

Apr 21, 2024 / 04:21 pm

Pravin Pandey

saptahik rashifal 21 april to 27 april 2024

साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में 21 अप्रैल से 27 अप्रैल के समय में आपको कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। व्यवसाय में बदलाव करने के विकल्पों पर काम कर सकते हैं। छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी होगी। आपके मन में कुछ नवीन और रचनात्मक करने की इच्छा है। सप्ताह का शुरुआती भाग आपके लिए शुभ रहने वाला है। अचानक कुछ अच्छी खबर सुनने से मन प्रसन्न होगा। बुधवार और गुरुवार का दिन व्यापार के दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहने वाला है।

पारिवारिक जीवनः आप गंभीर मुद्दों को लेकर थोड़े विचारशील हो सकते हैं। इस सप्ताह पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें। सप्ताह के आरंभ में आपका मन विचलित रहेगा और आप परिस्थितियों के सामने घुटने टेकने की सोचेंगे। लेकिन आपको प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए बुरे और अवसरवादी लोगों की पहचान होगी। रविवार का दिन सामान्य दृष्टि से कुछ कमजोर कहा जा सकता है।

सेहतः यदि आप एलर्जी आदि रोगों से पीड़ित हैं तो आपको चिकित्सक के बताए हुए सभी परहेज का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं और चमेली के तेल मिश्रित सिंदूर अर्पित करें।
tula Saptahik Rashifal 21 april to 27 april
तुला साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024


वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Rashi Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 21 से 27 अप्रैल के समय में कोई मनोवांछित कार्य इस सप्ताह पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग यदि निजी व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह शुभ है। रविवार और शुक्रवार काफी अच्छे दिन सिद्ध होंगे। शेयर मार्केट से जुड़ी गतिविधियों को लेकर संतुलित रवैया अपनाएं। विरोधी आपकी आलोचना करके आपको उकसाने का प्रयास करेंगे।

पारिवारिक जीवनः शुभ समाचार मिलने से आत्मबल में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर की किसी समस्या का निवारण से थोड़े निश्चिंत हो सकते हैं। विवाह योग्य लड़के-लड़कियों का विवाह इस सप्ताह तय हो सकता है। अपने मन में बनी हुई धारणाओं से बाहर भी सोचने का प्रयास करें। आपको ऐसा महसूस होगा कि आप कई जगह काफी गलत दृष्टिकोण रखते हैं। इस हफ्ते पुरुषों को स्त्रियों के प्रति आदर रखना चाहिए।

सेहतः हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, जब भी यात्रा पर जाएं तो कोशिश करें की अकेले यात्रा न करें। काले कुत्ते को नित्य रोटी खिलाना लाभकारी होगा।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (21-27 April 2024): मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन, नौकरी में उन्नति, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
vrishchik saptahik rashifal 21 april to 27 april 2024
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024


धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 के समय में आप समय प्रबंधन को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्षेत्र में योग्यता के बल पर काफी सम्मान पाएंगे। नौकरी में अधिकारियों के प्रिय रहेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन व्यापार को लेकर काफी शुभ है। बड़ी व्यापारिक डील के होने से आपकी आर्थिक स्थिति एकदम से बेहतर हो सकती है। सभी काम समय से पहले पूरा कर लेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। धन के लेनदेन में धनु राशि वालों को सावधान रहना होगा।

पारिवारिक जीवनः परिजन आपके प्रति गर्व की अनुभूति करेंगे। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। आपके मित्र आपकी समय पर मदद अवश्य करेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी सक्रियता बढ़ेगी। इस सप्ताह लोग अनावश्यक विषयों में उलझाकर आपका समय बर्बाद करेंगे। माता को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।
सुख-सुविधाओं की तरफ आपका ध्यान कम रहेगा। छोटी-छोटी बातों का भी बारीकी से मूल्यांकन करने से तनाव में आ सकते हैं। झूठ बोलने से आपकी विश्वसनीयता भंग हो सकती है। सप्ताहान्त में आपको नए कार्यों को शुरू नहीं करना चाहिए। शनिवार का दिन काफी कमजोर रहेगा। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करना लाभकारी होगा।
ये भी पढ़ेंः Dhanu Masik Rashifal May: मई में धनु राशि वालों को मिलेगा लाभ, पढ़ें-धनु राशि मासिक राशिफल

dhanu saptahik rashifal 21 april to 27 april 2024
धनु साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Rashi Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 21 से 27 अप्रैल के सप्ताह में आपको आपके संपर्कों का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। उत्पादन क्षेत्र से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। प्रशासन से जुड़े लोगों पर उच्चाधिकारियों का दबाव कम होगा। अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव करा सकते हैं। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पूरा सप्ताह शुभ रहेगा।

पारिवारिक जीवनः नजदीकी संबंधियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के लिए आपको समय अवश्य निकालना चाहिए। परिवार के झगड़ों का निवारण होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की किसी परेशानी का निवारण होगा। विवाहेतर संबंधों से पूरी तरह दूरी बना लें। अपनी गुप्त बातों को शेयर न करें। सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ कार्यों को लेकर थोड़े कंफ्यूज हो सकते हैं। निर्णय लेने में आपको काफी परेशानी का अनुभव भी हो सकता है। उम्र से बड़े लोगों के साथ आपको वैचारिक टकराव करने से बचना चाहिए। रविवार का दिन शुभ नहीं है।
सेहतः स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा। महिलाओं को थायराइड जैसी समस्या हो सकती है। पुरुष ब्रह्मचर्य का पालन करें। रविवार को काली उड़द का दान करें।

makar saptahik rashifal 21 april to 27 april 2024
मकर साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Rashi Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल के अनुसार इस सप्ताह आप कुछ नया सीखने को लेकर उत्सुक रहेंगे। ऐसा भी संभव है कि आप किसी यात्रा पर निकल जाएं। नया निवेश आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी केंद्रित रहेंगे। सोशल मीडिया पर आप ज्यादा समय बिताएंगे। समझदारी से समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
शोध कार्यों के लिये यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुक्रवार और शनिवार शुभ रहेगा। नए सप्ताह में कुंभ राशि वालों को योग्यता पर संशय नहीं करना चाहिए। दवाइयों के बजाय प्राकृतिक दवाइयों का सेवन करना ज्यादा लाभकारी होगा। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थी रोजगार को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। बातचीत के दौरान सौम्य भाषा का प्रयोग करें। धन उधार लेन-देन से परेशानी में फंस सकते हैं। रविवार और सोमवार को थोड़ा संभल कर रहें।

पारिवारिक जीवनः व्यस्तता के बावजूद घर और परिवार के लिए निश्चित समय निकालेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। कुंभ राशि वालों से लोग आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। युवा प्रेमियों के बीच झगड़े होने की आशंका है। भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर दर्शन करें और चार बार परिक्रमा करें।
ये भी पढ़ेंः Vrishchik Masik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें मई में कैसा रहेगा आपका भविष्य

kumbh saptahik rashifal 21 april to 27 april 2024
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Rashi Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 21 से 27 अप्रैल 2024 के सप्ताह में मीन राशि के लोगों को रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इंश्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश करने के लिए समय उत्तम है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी काम को नए तरीके से शुरू करने का विचार बनाएंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

पारिवारिक जीवनः मित्रों के साथ अपने संबंध खराब न करें। कानूनी विवादों के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपना गुस्सा बच्चों पर न निकालें। बुधवार का दिन कुछ नकारात्मक हो सकता हैं। इस सप्ताह आप अपने परिवार को काफी समय देंगे।
सेहतः सप्ताह की शुरुआत में आपका मानसिक तनाव कम होगा। इस सप्ताह आप अपने खानपान की आदतों पर बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लेते हुए उचित चिकित्सा लें। बदलते मौसम के कारण शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
meen saptahik rashifal 21 april to 27 april 2024
मीन साप्ताहिक राशिफल 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Saptahik Rashifal (21-27 April 2024): नए सप्ताह में तुला, वृश्चिक समेत 4 राशियों के व्यापारियों को लाभ, पढ़ें-साप्ताहिक राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो