scriptSaptahik Rashifal 6 to 12 October: वृश्चिक और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, साप्ताहिक राशिफल से जानिए सितारों के संकेत | Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024 Weekly Horoscope libra to pisces Scorpio Pisces people good luck budh gochar guru vakri | Patrika News
राशिफल

Saptahik Rashifal 6 to 12 October: वृश्चिक और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, साप्ताहिक राशिफल से जानिए सितारों के संकेत

Saptahik Rashifal 6 to 12 October: नया सप्ताह 6 से 12 अक्टूबर 2024 आपके करियर, आर्थिक जीवन, पारिवारिक और स्वास्थ्य जीवन के लिए कैसा रहेगा, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास से साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 6 से 12 अक्टूबर 2024 में जानिए हर सवाल का जवाब ..

जयपुरOct 06, 2024 / 07:24 am

Pravin Pandey

Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024

Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024: साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन राशि

Saptahik Rashifal 6 to 12 October: ग्रह गोचर के लिहाज से यह सप्ताह बेहद खास हैं, इस सप्ताह में 09 अक्टूबर को सुबह 9.55 बजे गुरु वक्री होने जा रहे हैं। वहीं 10 अक्टूबर को सुबह 11.13 बजे बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इन सभी ग्रह गोचर का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन में पढ़ें सबका भविष्य (Weekly Horoscope libra to pisces)

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर के अनुसार नया सप्ताह तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ी ठीक लग सकती है, लेकिन कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा।
करियर-कारोबार की लिहाज से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को दूसरों की बातों को तूल देने से बचते हुए अपने काम पर फोकस रखना होगा।

तुला राशि के लोगों को आवेश में आकर अपनी नौकरी में बदलाव करने की भूल करने से बचना चाहिए। रोजी-रोजगार से जुड़ा अहम निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें।

पारिवारिक जीवनः सप्ताह का पूर्वार्ध तुला राशि वालों के संबंध की दृष्टि से अच्छा है। इस दौरान आपके जहां स्वजनों के साथ बिगड़े संबंध दोबारा बन जाएंगे तो वहीं भाग्य का सहयोग मिलने लगेगा, जिससे लंबित कार्यों में प्रगति होती नजर आएगी।
तुला राशि के जातकों को इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जिसकी मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान निकल सकता है। पारिवारिक दृष्टि से नया सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए हुए है।
ऐसे में सभी के साथ प्रेम और सामंजस्य बनाकर चलने की कोशिश करें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी संबल प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य राशिफलः नए सप्ताह का पूर्वार्ध तुला राशि वालों की सेहत की दृष्टि से शुभ परिणाम लिए हुए रहेगा। प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ करें।

Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024
Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024: तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कदम-कदम पर मनचाही सफलता मिलेगी। स्वजनों का सहयोग भी मिलेगा।
सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के समय पर पूरे हो जाने पर प्रसन्नता होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिल सकता है।

करियर-कारोबार के लिए पूरा सप्ताह शुभफलदायक है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति संभव है। उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे बचत बढ़ेगी। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा।
व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं क्रियान्वित होंगी। इसके अलावा कार्य सुचारू रूप से होने से उत्साह और पराक्रम बढ़ेगा। यदि आपने पूर्व में कोई ऋण लिया था आप इस सप्ताह उसे चुका सकते हैं, उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी।
पारिवारिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। घर-परिवार में स्वजनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

कुल मिलाकर कहें तो पारिवारिक सुख की दृष्टि से समय शुभता लिए हुए है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
इस दौरान अचानक से तीर्थाटन का भी प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह रोजाना हनुमान जी की पूजा करें।

ये भी पढ़ेंः
Weekly Horoscope 6 to 12 October: नए सप्ताह में इन 3 राशियों के लिए गुडलक, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य

Vrishchik Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024
Vrishchik Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर के अनुसार धनु राशि के लोगों को अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा ही परिश्रम करना पड़ सकता है।
यदि आप चाहते हैं कि आपको मनचाही सफलता और लाभ मिले तो अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलें। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी है।

धनु राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करना चाहिए और न ही धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना चाहिए, यह आदत बड़ा नुकसान कर सकती है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बाजार की मंदी चिंता का कारण बन सकती है। हालांकि लाभ-हानि कारोबार का हिस्सा है और सप्ताह के उत्तरार्ध तक व्यवसाय पटरी पर लौटता हुआ नजर आ सकता है।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह की शुरुआत धनु राशि वालों के लिए आपाधापी भरी रहेगी। छोटे-छोटे काम पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कतिपय पारिवारिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी।
इस दौरान घर-परिवार से जुड़े मसलों के कारण आपका करियर और कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ सोच-समझकर बात-व्यवहार करें।

किसी बात को लेकर लव पार्टनर से विवाद होने की भी आशंका है। किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य राशिफलः मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें और खानपान का ख्याल रखें। प्रतिदिन नारायण कवच का पाठ करें।
Dhanu Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024
Dhanu Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024: धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रोजी-रोजगार की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध जहां परेशानी लिए रह सकता है, वहीं उत्तरार्ध में आपको भाग्य का सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा।
नौकरीपेशा वर्ग के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ हद तक अनुकूलता आ सकती है। सीनियर और जूनियर का विशेष सहयोग मिल सकता है।

अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेगा। सप्ताह के अंत तक आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। हालांकि कोई भी व्यापारिक निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें।
यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो साझेदार पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।


पारिवारिक जीवनः नया सप्ताह मकर राशि के लोगों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मनोरथ पूरे तो होंगे लेकिन कई परेशानियां भी आएंगी, जिसे अपने विवेक और बुद्धिबल से आप दूर कर लेंगे। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

स्वास्थ्य राशिफलः सप्ताह के प्रारंभ में आपको शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान आपको अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखना चाहिए। मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहें।

इस दौरान किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने की आशंका भी रहेगी। किसी भी परेशानी को नजरंदाज न करें और समय पर इलाज कराएं। प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ करें।
Makar Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024
Makar Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024: मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ राशि वालों के लिए नया सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के किसी भी क्षेत्र में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी। साथ ही उन लोगों से खूब सावधान रहना होगा जो आपको समझाने की बजाय उलझाने की कोशिश करते हैं।
सप्ताह की शुरुआत में आपको भूमि-भवन या फिर कहें पैतृक संपत्ति को लेकर चिंता रहेगी। इससे जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने करियर-कारोबार को लेकर लापरवाही से बचना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें वर्ना हानि हो सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय कामकाज पर ध्यान देना होगा।

पारिवारिक जीवनः सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या चिंता का कारण बनेगी। इस सप्ताह आपका अपने पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। परिवार के अन्य सदस्यों से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिलने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में भी कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

स्वास्थ्य जीवनः सेहत की दृष्टि से समय कुछ विपरीत फलकारी बना हुआ है। ऐसे में अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें। प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें।

Kumbh Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024
Kumbh Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024: कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह अपने लक्ष्य की ओर पूरे मनोयोग से प्रयास करते हैं तो वो भी आप हासिल कर लेंगे, जिसकी लंबे समय से तलाश कर रहे हैं।
बीते हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह आपके लिए अधिक सुखदायी है। हालांकि कुछ चीजों को लेकर सावधान रहना होगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।

यदि लंबे समय से किसी स्थान विशेष में तबादले या मनचाहे पद के लिए प्रयासरत थे तो उस दिशा से अच्छी खबर आ सकती है। व्यवसाय में भी प्रगति और लाभ के योग हैं। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद होंगी। करियर-कारोबार में कामयाबी और परिवार में प्रेम-सामंजस्य के कारण मन प्रसन्न रहेगा।

पारिवारिक जीवनः बीते सप्ताह आपके स्वभाव में जो तीखापन था, वह धीरे-धीरे खत्म होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मित्र या व्यक्ति विशेष की मदद से अटका कार्य पूरा होगा। आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। आय से संबंधित समस्याओं का समाधान निकलेगा।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। पारिवारिक मामलों से संबंधित समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत से निकल आएगा। प्रेम संबंध में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जीवनसाथी से खुशखबरी मिल सकती है।

स्वास्थ्य राशिफलः नए सप्ताह में सेहत सामान्य रहेगी। सुंदरकांड का पाठ करें।

Meen Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024
Meen Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2024: मीन साप्ताहिक राशिफल
Horoscope: राशिफल से संबंधित और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Saptahik Rashifal 6 to 12 October: वृश्चिक और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, साप्ताहिक राशिफल से जानिए सितारों के संकेत

ट्रेंडिंग वीडियो