bell-icon-header
राशिफल

Saptahik rashifal 14 July To 20 July 2024: नए सप्ताह में दो राशियों पर धन वर्षा, साप्ताहिक राशिफल में जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Saptahik rashifal 14 July To 20 July 2024: 12 जुलाई को मंगल ने राशि परिवर्तन किया है और 14 जुलाई से 20 जुलाई के सप्ताह में सूर्य भी गोचर करेंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। साप्ताहिक राशिफल में तुला से मीन राशि तक के लोग जानें कैसे रहेंगे आपके लिए अगले सात दिन (Weekly Horoscope Tula Se Meen)…

भोपालJul 14, 2024 / 11:22 am

Pravin Pandey

साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन 14 से 20 जुलाई 2024

Saptahik rashifal 14 July To 20 July 2024: जुलाई का नया सप्ताह शुरू होने वाला है, रविवार से शनिवार तक का सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ फल ला रहा है। नए सप्ताह में दो राशि के लोगों को अत्यधिक धन लाभ होगा। साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन तक जानें अपना भविष्य ….

तुला साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Tula)

जुलाई का तीसरा सप्ताह तुला राशि वालों के लिए शानदार है। इस समय भाग्य साथ देगा और अचानक धन लाभ होगा। इस समय तुला राशि वाले व्यापार विस्तार में सफल होंगे। इस समय नए संबंध बनेंगे और रूके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। 14 जुलाई से 20 जुलाई के सप्ताह में तुला राशि वाले जोशीले रहेंगे। इस सप्ताह नौकरी और व्यवसाय में तरक्की हासिल करेंगे। अधिकारियों से अच्छा तालमेल रहेगा, और वो आपकी प्रतिभा का सम्मान करेंगे। तुला राशि वालों का नए सप्ताह में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हनुमानजी की पूजा अर्चना लाभदायक होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Vrishchik Rashi)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई का सप्ताह मंगल की इस राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। इस समय स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार में लाभ मिलेगा। हालांकि कुछ समस्याएं होंगी, अधिक श्रम और संघर्ष करना होगा। इस सप्ताह वाहन सुख में कमी आएगी। यात्रा में सावधानी रखनी होगी, वर्ना कोई नुकसान हो सकता है। संतान संबंधी समस्या का भी समाधान होगा। इस समय पराक्रम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह मिलने वाले मौकों पर ध्यान दें, पत्नी और बच्चों के साथ समांजस्य रहेगा। आप अविवाहित हैं तो अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 14 July To 20 July: नए सप्ताह में मेष, वृषभ समेत इन 3 राशियों को धन लाभ, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य

vrishchik rashi saptahik rashifal 14 july to 20 july 2024

धनु साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Dhanu Rashi)

धनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार अगले 7 दिन धनु राशि वालों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। ऊर्जा में कमी नजर आएगी, इस समय अधिक भागदौड़ रहेगी। व्यापार में छोटी-छोटी समस्याओं से मानसिक तनाव बनेगा, हालांकि इससे आप निपट लेंगे। धनु राशि वालों को नए सप्ताह में धन लाभ होगा। परिवार में सामंजस्य नहीं रहेगा। इस हफ्ते धनु राशि वाले अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें। ऐसा काम न करें, जिससे कोई मुश्किल हो। प्रियजनों से नए सप्ताह में विवाद हो सकता है। अंतिम तीन दिनों में ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में आपकी प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में साथी का व्यवहार आपको प्रसन्न करेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
dhanu saptahik rashifal 14 july to 20 july 2024

मकर साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Makar Rashi)

मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई का सप्ताह इस राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस सप्ताह आपका कोई अपना नाराज है तो उसे मनाने में सफल हो जाएंगे। जो भी नई योजनाएं बना रहे हैं, उसको क्रियांवित कर लेंगे। यदि नौकरीपेशा हैं तो नई जिम्मेदारी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप काम के साथ व्यायाम को महत्व दें। कन्याओं को भोजन कराएं, लाभ होगा।
makar saptahik rashifal 14 july to 20 july 2024

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। आपका काम में मन लगेगा, इससे अधिकारी भी खुश होंगे। आपके काम की तारीफ होगी। इस समय परिवार का भी साथ मिलेगा, परिवार के सदस्यों को नई और विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। आलस्य न करें, जीवनसाथी से संबंध सुधारें। सप्ताह के आखिरी तीन दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें।
ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Rashifal 14 July: मेष, वृषभ समेत 4 राशि के लोगों को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जाने अपना भविष्य

kumbh saptahik rashifal 14 july to 20 july 2024

मीन साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Meen Rashi)

मीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई के सप्ताह में आपकी समस्याएं खत्म होती नजर नहीं आएंगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो थोड़ा सावधान रहना होगा। आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन चिंता होगी। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां दूर होंगी। लेकिन धन निवेश और विदेश के कामों में तरक्की मिलेगी, लेकिन मेहनत करनी होगी। इस सप्ताह संकट मोचक हनुमान का पाठ करें।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Saptahik rashifal 14 July To 20 July 2024: नए सप्ताह में दो राशियों पर धन वर्षा, साप्ताहिक राशिफल में जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.