
aaj ka rashifal
मेष: आज का राशिफल 15 फरवरी के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार है। बुधवार को मेष राशि के जातकों के लिए व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। हालांकि इस दिन आपको संतान की चिंता रहेगी। इस दिन नई योजना बन सकती है, आज प्रतिष्ठा वृद्धि का भी योग बन रहा है। आज के दिन धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। बुधवार राशिफल के अनुसार आज वाहन सुख मिलेगा।
वृषभ : rashifal today के अनुसार वृषभ राशि के जातक के लिए आज का समय मिलाजुला रहेगा। आज के दिन वृषभ राशि के जातक को समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लेने चाहिए। बुधवार के दिन धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेश आदि मनोनुकूल रहेगा। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।
मिथुन: ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण का कहना है कि मिथुन राशि के जातक को हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास करने की प्रवृत्ति बदलनी चाहिए। आपको अपने राज दूसरों को नहीं बताना चाहिए वर्ना मुसीबत में फंस सकते हैं। आज कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।
कर्क: आज का राशिफल कर्क के अनुसार 15 फरवरी के दिन लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।
सिंह : सिंह राशि के जातक के लिए बुधवार को मुश्किल दिन है। आज आपके मन अनुकूल काम न होने से परेशान हो सकते हैं। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे, आज यात्रा का योग बन रहा है। भवन बदलने का भी योग बन रहा है।
कन्या: कन्या राशि के लिए भी बुधवार अच्छा है, जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश और यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।
Updated on:
14 Feb 2023 03:33 pm
Published on:
14 Feb 2023 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
