bell-icon-header
राशिफल

October Rashifal 2024: मिथुन राशि वालों की लगेगी लॉटरी, अक्टूबर राशिफल में जानिए अपनी किस्मत के संकेत

October Rashifal: अगले तीस दिन आपके लिए कैसे रहेंगे, करियर, आर्थिक स्थिति, पढ़ाई-लिखाई, पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानें इन सभी सवालों का जवाब। इसके लिए मेष से कन्या तक पढ़ें अक्टूबर राशिफल 2024 (October Rashifal 2024)

जयपुरOct 01, 2024 / 12:08 pm

Pravin Pandey

October Rashifal 2024: मिथुन राशि वालों की लगेगी लॉटरी, अक्टूबर राशिफल में जानिए अपनी किस्मत के संकेत

अक्टूबर मेष राशिफल (Mesh October Rashifal)

मेष राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का पहला भाग उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का दबाव रहेगा, विरोधी आपके काम में अड़ंगा डालेंगे। मेष राशि के लोगों को इस समय छोटी-मोटी बातों के विवाद में फंसने से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। व्यापारियों को इस दौरान बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह मंदी अस्थाई रहेगी।
माह के दूसरे सप्ताह में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। इस दौरान आपकी सेहत भी नरम रह सकती है। इसलिए दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखना होगा। रिश्ते-नाते के लिहाज से भी माह के मध्य भाग थोड़ा मुश्किल रहेगा, भाई-बहन या परिजनों से खटपट हो सकती है। बातचीत से मसले को सुलझाने में ही भलाई है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस पूरे माह जोखिम भरे निवेश से तौबा करनी चाहिए अन्यथा आपको फायदे की जगह बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। धन का लेन-देन बेहद सावधानी से करें।
माह के अंत में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है और उधार भी लेना पड़ सकता है। माह के अंत में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का महौल बना रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से अक्तूबर महीने का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले ज्यादा शुभ साबित होगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है और सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अक्टूबर वृषभ राशिफल (October Vrishabh Rashifal)


वृषभ राशिफल अक्टूबर के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह में आपको कभी अपने काम बनते हुए तो कभी अटकते नजर आएंगे। कुछ ऐसी ही स्थिति आपको रिश्ते-नातों में भी देखने को मिलेगी। अक्टूबर में अपने कामकाज में शार्टकट से बचें वर्ना परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

अक्टूबर के पहले भाग में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी रहेगी, लेकिन नये संबंध और लाभप्रद योजनाओं से जुड़ाव बढ़ाने वाली होगी। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में सेहत बिगड़ सकती है। शारीरिक और मानसिक समस्याएं घेर सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं वर्ना चोट-चपेट लग सकती है। इस दौरान परिवार विशेष रूप से संतान से जुड़ी कुछ समस्याएं चिंता का विषय बन सकती हैं। व्यापारियों को अपनी साख बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।
अक्टूबर के मध्य में वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। शुभचिंतकों के सहयोग से समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ फल देने वाला रहेगा। आपके सीनियर आपके कामकाज से प्रसन्न होकर बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। अक्टूबर के उत्तरार्ध में अचानक से परिजन या मित्रगण के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद साबित होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगी और लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा।
उपायः महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल अक्टूबर (October Mithun Rashifal)


मिथुन राशि के लोगों के लिए अक्टूबर में एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना नजर आए तो उन्हें ऐसा करने में बिल्कुल संकोच नहीं करना चाहिए। कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन, आपको इस माह अपने अहंकार को पीछे छोड़कर अपने लाभ पर ध्यान देना चाहिए। नौकरीपेशा लोग यदि कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर और जूनियर से बेहतर तालमेल बनाकर चलते हैं तो उन्हें अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। मिथुन राशि के व्यापारी अपनी वाणी, बुद्धि और विवेक की बदौलत मनचाहा लाभ कमाएंगे।

साल का दसवां महीना मिथुन राशि वाले ऐसे लोगों के लिए जो मार्केटिंग, कमीशन, सट्टा-लाटरी आदि से जुड़े काम करते हैं उनके लिए शुभ है। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों का प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा हो सकता है, जिसके चलते उन्हें विशेष रूप से सम्मान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को भी पूर्वार्ध में कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। अक्टूबर के मध्य में अपने गुस्से और तुनकमिजाज व्यवहार पर काबू रखें। यदि आप लोगों के साथ तालमेल बिठाकर काम करते हैं तो आपको जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। यह बात करियर के साथ निजी संबंधों पर भी लागू होती है।
अक्टूबर के उत्तरार्ध में आपका अधिक समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। इस दौरान आप अपनी लवलाइफ को बेहतर तरह से जिएंगे। आपमें रोमांस और साथी के प्रति लगाव होगा। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। माह के अंत में बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार मिल सकता है। इस दौरान आपका भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा हो सकता है। खास बात यह कि ऐसे सौदे में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा।
उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।

कर्क मासिक राशिफल अक्टूबर (Masik Kark Rashifal)

कर्क मासिक राशिफल के अनुसार अक्टूबर का महीना शुभता और सौभाग्य को लिए है। पहले सप्ताह में कर्क राशि वालों को परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग मिलेगा, जिसकी बदौलत सोचे हुए काम को समय पर कर पाने में कामयाब होंगे।
नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। अक्टूबर का महीना जीवन में तमाम तरह के सकारात्मक बदलाव का आधार बनेगा। बीते महीने जो समस्याएं आपके जीवन में चली आ रहीं थीं, उनमें कमी होती नजर आएंगी। शुभचिंतकों और विशिष्ट व्यक्तियों के सहयोग से आप उनका समाधान निकालने में सफल होंगे।
जिस समय आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिल रहा हो उस समय आप अपने जरूरी कार्यों को टालने की भूल बिल्कुल न करें। यदि आप इस दौरान किसी कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाते हैं तो सकारत्मक परिणाम मिलेगा।
अक्टूबर 2024 के मध्य का समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान प्रियजन या करीबी मित्रों से मिला प्यार आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे थे तो इस समय आपकी बात बन सकती है। इस दौरान आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताएंगे तो विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपके लिए अक्तूबर महीने का आखिरी भाग अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस दौरान कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना साकार रूप लेती हुई नजर आएगी। सेहत की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर पूरे मनोयोग से जुड़ते हैं तो आपको उसमें अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अक्टूबर सिंह राशिफल (October Singh Rashifal)


अक्टूबर सिंह राशिफल के अनुसार यह महीना सिंह राशि वालों के लिए शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। माह की शुरुआत में सिंह राशि के लोगों को करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद, लाभप्रद और मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। माह के दूसरे सप्ताह में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से मुक्ति मिल सकती है। यदि आप बीते कुछ दिनों से किसी बीमारी के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे तो आपको इस माह के पूर्वार्ध में राहत मिलेगी और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय शुभ है। ऑफिस में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। सीनियर और जूनियर आपकी तारीफ करेंगे। लक्ष्य पूरा होने से आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अक्टूबर के मध्य में आपका अधिकांश समय धार्मिक-आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में बीतेगा। इस दौरान आपको किसी संस्था में बड़ा पद मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्य के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।
अक्टूबर के मध्य का समय व्यापारियों के लिए गुडलक लिए हुए है। इस दौरान आप पाएंगे कि आर्थिक दृष्टि से समय में सुधार आने लगा है। इस दौरान आपको कारोबार में तेजी से उन्नति होगी। भाग्य का सहयोग मिलने से अब आपका धनागम भी सुचारू रूप से चलता रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से बाजार में फंसा धन भी निकालने में सफल हो जाएंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से अक्टूबर सामान्य रहने वाला है। परिवार में भाई-बहनों के साथ सामंजस्य रहेगा और माता-पिता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

कन्या मासिक राशिफल अक्टूबर (Kanya Masik Rashifal)

कन्या राशि के लोगों के लिए यह अक्टूबर का महीना मिलाजुला रहेगा। शुरुआत में कार्यक्षेत्र में विरोधी समस्या पैदा करेंगे। सीनियर और जूनियर सहयोग नहीं करेंगे। हालांकि आप अपने विवेक और सूझबूझ से चुनौतियों से पार पा लेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोग कारोबार में आई अस्थायी मंदी को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
आपका धन बाजार में फंसा हुआ हो और आप मंदी से जूझ रहे हों तो साझेदारों और सप्लायरों से अच्छे रिश्ते रखें। यदि आपने पूर्व में कोई स्टॉक जमा कर रखा है तो उसे बाजार में सप्लाई करने की चिंता रहेगी। हालांकि आपको जल्दबाजी में उसे घाटे में निकालने का निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा क्योंकि अक्टूबर मध्य तक स्थितियां आपके पक्ष में आती हुई नजर आएंगी और एक बार फिर आप बाजार में अपनी पकड़ बना सकंगे।
अक्टूबर के मध्य का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यह समय आपके लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। किसी योजना में अटके धन की अचानक प्राप्ति भी हो सकती है। रिश्ते-नाते लिहाज से भी समय अनुकूल है। घर-परिवार के सदस्यों का स्नेह मिलेगा। बड़ों के आशीर्वाद से पारिवारिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने में सफल होंगे।
कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेगा। अधीनस्थ आपकी तारीफ करेंगे। समाज सेवा से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान मिलेगा। अक्टूबर के अंत में अचानक से तीर्थयात्रा का संयोग बन सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभ रहेगा। इस दौरान वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
Horoscope: मासिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rahu Rashi Parivartan: 18 माह बाद राहु की बदलेगी चाल, 5 राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम

18 माह बाद पापी ग्रह राहु की चाल बदलेगी। इसका पांच राशि के लोगों को जबर्दस्त लाभ होगा, इनकी किस्मत चमक जाएगी। आइये जानते हैं राहु किसकी लाइफ में चमत्कार करेगा…
Grah Gochar October: अक्टूबर में 5 ग्रह बदलेंगे चाल, 3 राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

हर ग्रह निश्चित अवधि में अपनी चाल और राशि बदलते हैं। अक्टूबर में भी कई ग्रह चाल बदलेंगे, इस महीने में सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा तो आइये जानते हैं अक्टूबर में किन ग्रहों का गोचर होगा और इससे सबसे अधिक किन राशियों के लोग प्रभावित होंगे

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / October Rashifal 2024: मिथुन राशि वालों की लगेगी लॉटरी, अक्टूबर राशिफल में जानिए अपनी किस्मत के संकेत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.