राशिफल

November Rashifal : नवंबर में घटेंगी अप्रत्याशित घटनाएं, राशि वृषभ है तो व्यापारी सजग रहें स्टूडेंट तैयार

November Rashifal आपकी राशि वृषभ है तो नवंबर आपके लिए अप्रत्याशित रहने वाला है। व्यापार हो या शिक्षा का क्षेत्र सब जगह ऐसी घटनाएं होंगी जो लाइफ बदल सकती हैं। इसके लिए व्यापारियों को सतर्क रहना होगा तो किसी बड़ी सफलता के लिए स्टूडेंट्स को तैयार रहना होगा।

Oct 22, 2023 / 07:28 pm

Pravin Pandey

नवंबर वृषभ राशि राशिफल 2023

वृषभ राशि पारिवारिक जीवन
आपकी राशि वृषभ है तो नवंबर में आपका पारिवारिक जीवन सुकून भरा है। मासिक राशिफल नवंबर के अनुसार इस महीने आपका सभी के साथ मेलजोल और बढ़ेगा। साथ ही परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद है या कोई पुराना विवाद है तो वह भी इस महीने समाप्त हो जाएगा। भाई या बहन में से किसी एक को नई नौकरी मिल सकती है। नवंबर के बीच में घर में किसी बात को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। इस महीने घर में खुशी खुशहाली का माहौल रहेगा। आपके मृदु स्वभाव के कारण परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
व्यापार और नौकरी
आप व्यापारी हैं तो नवंबर में आपको सजग रहने की आवश्यकता है। इस माह आपके साथ कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। इसलिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। अपने चारों ओर विशेष ध्यान रखें तथा बाजार पर नजर रखें। वृषभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। लेकिन इस समय कोई आपका अहित कर सकता है। इसलिए राजनीति से दूर रहें और वाद-विवाद में पड़ने से बचें। सरकारी अधिकारी अपने से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर असंतुष्ट रह सकते हैं।
शिक्षा और करियर
आपकी राशि वृषभ है तो नवंबर में शिक्षा का क्षेत्र असामान्य परिणाम देगा। आपको मनचाहे परिणाम तो मिलेंगे लेकिन सहपाठियों से निराशा भी होगी। नवंबर राशिफल के अनुसार अपने दोस्तों से सब बात कहने से बचें वर्ना नुकसान हो सकता है। वहीं , प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह सफलता मिलने की आशा है। ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें क्योंकि मासिक राशिफल का संकेत है कि भविष्य में यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Aries November: व्यापारियों का समय बेहद अच्छा, राजनीति में मिलेंगे अवसर

प्रेम जीवन
इस माह आपके पार्टनर को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है और उन्हें आपके साथ की आशा रहेगी। ऐसी कोई बात हो सकती है जो उनको अंदर ही अंदर निराश कर रही हो इसलिए उनसे खुलकर बात करें। आपका साथ दोनों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकता है। यदि आप विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो अपने सगे-संबंधियों के जरिये आपको विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। ऐसे में अपने चारों ओर ध्यान रखें और किसी को कटु वचन न बोलें।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए उत्तम ही रहने वाला है। चाहे आपके पारिवारिक या प्रेम जीवन में कैसी भी उठापठक चल रही हो लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आप लाभ में रहेंगे। इस दौरान आप स्वयं में एक नई स्फूर्ति पाएंगे जो आपको काम करने की प्रेरणा देगी। खुद को फिट रखने के प्रयास फलदायी होंगे। हालांकि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
लकी नंबर और लकी कलर
नवंबर में वृष राशि के लोगों का लकी नंबर 2 और लकी कलर हरा है। इसलिए इस महीने आप अंक 2 और हरे रंग को प्राथमिकता दें तो लाभ होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / November Rashifal : नवंबर में घटेंगी अप्रत्याशित घटनाएं, राशि वृषभ है तो व्यापारी सजग रहें स्टूडेंट तैयार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.