bell-icon-header
राशिफल

Monthly Horoscope Cancer September : आने वाले तीस दिन कर्क राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगी झोली

अगस्त बीतने वाला है, एक हफ्ते बाद से ही नया महीना शुरू हो जाएगा। इस बीच कई ग्रह और नक्षत्र अपनी स्थिति में बदलाव करेंगे, जिसका आने वाले तीस दिन तक विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइये सितंबर राशिफल कर्क में जानते हैं इस राशि के लोगों के लिए कैसे रहेंगे आने वाले तीस दिन..

Aug 24, 2023 / 05:14 pm

Pravin Pandey

सितंबर राशिफल 2023 कर्क राशि

सितंबर में पारिवारिक जीवन
सितंबर महीने में कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घरवालों में सौहार्द्र और भाईचारा रहेगा। इस महीने पुराने मित्रों और सगे-संबंधियों से बातचीत मन को खुश करेगी। पारिवारिक सदस्यों में आत्मीयता भी बढ़ेगी। साथ ही कर्क राशि के व्यक्ति का परिवार में भी मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार एकल हैं तो कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
व्यापार और नौकरी
सितंबर कर्क मासिक राशिफल के अनुसार इस महीने आप लोग खर्च पर नियंत्रण करने में सफल होंगे, जिससे बचत होगी। यह आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा। इस महीने कर्क राशि के जातकों को व्यापार में भी तरक्की मिलेगी। हालांकि इस महीने आपको शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। वे हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार का सदस्य आपका व्यापार बढ़ाने में मददगार बनेगा।

वहीं ऐसे कर्मचारी जो सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वे इस महीने अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। सितंबर में कर्क राशि वालों की जिज्ञासा में भी वृद्धि होगी। वहीं निजी क्षेत्र के कर्मचारी नई जॉब की तलाश में रहेंगे, जिस कारण उनका मन अस्थिर रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Vrishabh masik rashifal september: आने वाले तीस दिन वृषभ राशि के लिए अच्छे, परिवार और करियर में खुशखबरी

ये भी पढ़ेंः एक क्लिक पर जानिए मिथुन राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे आने वाले तीस दिन
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Aries September: 14 दिन बाद बदलेंगे मेष राशि के सितारे, जानिए किस क्षेत्र से मिलेगी खुशखबरी

कर्क राशि 2023 शिक्षा और करियर
सितंबर का महीना कर्क राशि के ऐसे जातकों के लिए बेहद अच्छा है, जो पत्रकारिता, मैनेजमेंट और कंप्यूटर शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं। इन लोगों को सफलता मिलेगी और मनचाहा परिणाम आएगा। स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्रा पढ़ाई में नए तरीके अपनाएंगे। इसमें उनको किसी अपने की सहायता भी मिलेगी। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सितंबर में सफलता मिलने की संभावना है। ऐसे में चौकन्ने रहें और किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें।
सितंबर कर्क राशि लवलाइफ
कर्क राशि लवलाइफ सितंबर 2023 के अनुसार यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो वे आपसे आकर्षित होंगे। लेकिन आप उससे संतुष्ट नहीं होंगे। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे आपका मन खुश होगा। पार्टनर के साथ कहीं आने जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। इस महीने आपकी लवलाइफ में यादगार मोमेंट आ सकता है। वहीं ऐसे लोग जिनका विवाह नहीं हुआ है, उन्हें इस महीने निराशा हाथ लगेगी। लेकिन इस महीने आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः शनि की असीम कृपा पाते हैं 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग, होते हैं ये छुपे हुए गुण

ये भी पढ़ेंः काशी में मरने वाले के कान में शिवजी देते हैं इस मंत्र का उपदेश, जानिए जीवनकाल में जप के क्या हैं फायदे
स्वास्थ्य जीवन
कर्क राशि स्वास्थ्य जीवन के अनुसार सितंबर में शारीरिक रूप से आपको छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन कुल मिलाकर आप स्वस्थ रहेंगे। सितंबर के बीच में सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हो सकते हैं। यदि आप कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस माह अपना विशेष ध्यान रखें अन्यथा अचानक से दर्द उठ सकता है। वहीं इस महीने मन के विचारों को भी नियंत्रण में रखना होगा और अनावश्यक तनाव लेने से बचें। माह में कुछ दिन ऐसे आएंगे, जब आपका दिमाग एक जगह स्थिर नहीं होगा और तरह-तरह के बुरे विचार मन में आ सकते हैं।

लकी नंबर और लकी रंग
सितंबर कर्क राशिफल के अनुसार इस महीने कर्क राशि का शुभ अंक 2 और शुभ रंग हरा रहेगा। इसलिए इस महीने इस अंक और रंग को कर्क राशि वालों को प्राथमिकता देना चाहिए।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Monthly Horoscope Cancer September : आने वाले तीस दिन कर्क राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगी झोली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.