14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri Rashifal 2023: मकर समेत इन राशियों का महाशिवरात्रि पर आर्थिक लाभ, पढ़ें शनिवार राशिफल

18 फरवरी 2023 शनिवार का दिन बेहद खास है। इस दिन शनि प्रदोष और महाशिवरात्रि 2023 (Mahashivratri Rashifal 2023) दोनों है। इससे यह दिन सभी के लिए मंगलमय है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह दिन सोई किस्मत जगाने वाला है। आज का राशिफल (Horoscope Today) में जानें आपके लिए महाशिवरात्रि का दिन कैसा रहेगा। इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) को आपके लिए हम लाएं हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण से बातचीत के आधार पर।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 17, 2023

mahashivratri_horoscope.jpg

Horoscope Today

तुलाः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार 18 फरवरी शनिवार के दिन तुला राशि के जातक मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। इस दिन आप संतान के अनुकूल व्यवहार से खुश होंगे और महाशिवरात्रि के दिन वाहन सुख भी मिल सकता है। शनिवार के दिन व्यावसायिक यात्रा का भी योग बन रहा है, शनि प्रदोष के दिन इस राशि के जातक के लिए आर्थिक लाभ सम्भव है। घर की साज सज्जा पर खर्च हो सकता है।


वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातक शनिवार 18 फरवरी को माता पिता के फैसले से नाखुश हो सकते हैं। शनि प्रदोष के दिन किसी जरूरी दस्तावेज के न मिलने से चिंतित भी रह सकते हैं। आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक पेट संबंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं। व्यापार मध्यम ही रहेगा।

धनुः महाशिवरात्रि का दिन धनु राशि के जातकों के लिए शुभ है। आज के दिन आजीविका से सम्बंधित आपकी समस्या का समाधान होगा। हालांकि जीवन साथी के व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन आपको संतान के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रह सकता है।

ये भी पढ़ेंः Rashifal Today: यह महाशिवरात्रि इन राशि के लोगों के लिए बेहद खास, जानिए कैसा रहेगा शनिवार

मकरः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार मकर राशि वालों का व्यवहार जिद्धी होता है। इसका असर शनि प्रदोष के दिन भी दिख सकता है। शनिवार को आप तनाव में रह सकते हैं। सोचेंगे क्या और होगा कुछ। हालांकि उन्नति के कई नए रास्ते सामने आ सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अपनों के व्यवहार से नाखुश होंगे, आज के दिन वाहन सुख सम्भव है।


कुंभः इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए महाशिवरात्रि का दिन भाग्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर है। हालांकि प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। आज व्यापार विस्तार का योग बन रहा है, साज सज्जा पर खर्च होगा। शनि प्रदोष के दिन समाज में ख्याति प्राप्त होगी।

संबंधित खबरें


मीनः महाशिवरात्रि के दिन परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। आप दूसरों पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं, किसी को समझने में जल्दबाजी न करें, पिता से सम्बंध मधुर होंगे। आज यात्रा का भी योग बन रहा है।