scriptKetu Gochar 2023: केतु के दुष्प्रभाव से इनको मिल जाएगी मुक्ति, जानें क्या होगा फायदा | Ketu Gochar October 2023 Ketu Transit 2023 | Patrika News
राशिफल

Ketu Gochar 2023: केतु के दुष्प्रभाव से इनको मिल जाएगी मुक्ति, जानें क्या होगा फायदा

Ketu Transit 2023: ज्योतिष में केतु का छायाग्रह माना जाता है, जब राहु केतु गोचर करते हैं तो इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। अब 30 अक्टूबर 2023 को केतु का राशिपरिवर्तन(Ketu Transit 2023) हो रहा है। Ketu Gochar 2023 से कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशि के जातकों को दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है।

Jan 05, 2023 / 04:23 pm

Pravin Pandey

ketu_gochar_2023.jpg

केतु गोचर 2023

Ketu Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष में केतु छाया ग्रह माना जाता है। मानना है कि यह कर्म प्रधान है, यह अच्छे बुरे कर्म के आधार पर फल देता है। केतु के एक राशि से दूसरे राशि में जाने में 18 माह लगते हैं, अब 2023 में केतु का राशि परिवर्तन (Ketu Rashi Parivartan 2023) हो रहा है। अक्टूबर 2023 में यह कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेगा। इससे विभिन्न राशियों पर यह प्रभाव होगा।


वृषभ राशिः केतु गोचर 2023 से वृषभ राशि वालों को केतु के दुष्प्रभाव से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे वृष राशि के जातक की सेहत में सुधार आएगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना सफल होने की उम्मीद है। करियर की योजनाएं सफल होने और आर्थिक स्थिति में सुधार की भी उम्मीद है। रूके हुए कार्य पूरे होने की उम्मीद है। इस राशि के लोगों के निवेश के लिए यह अच्छा समय होगा। पार्टनरशिप में लाभ की गुंजाइश है।

सिंह राशिः अक्टूबर में केतु गोचर के बाद का समय सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी, परिजनों से संबंधों में भी सुधार होगा। इस समय संपत्ति में निवेश लाभदायक होगा। केतु गोचर के बाद सिंह राशि वालों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। सिंह राशि के जातक इस समय जितनी मेहनत करेंगे, उतनी सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Dhanu Rashi Career 2023: साल की पहली ही तिमाही में इस क्षेत्र में सफलता का संकेत, जानें धनु राशि करियर


धनुः तुला राशि में केतु गोचर 2023 धनु राशि के जातक के लिए भी लाभदायक है। इससे कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, कोर्ट कचहरी के मामले में आप सफल होंगे। बिजनेस में लाभ की संभावना है, पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः Hast Rekha Dhan Yog: हाथ में यह निशान आपको बनाएगा धनवान, देख लीजिए अपनी हथेली


मकर राशिः केतु गोचर 2023 से मकर राशि वालों के लिए एक से अधिक स्रोतों से कमाई का योग बन रहा है। इससे मकर राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर किसी उपलब्धि का योग बन रहा है। मित्रों से संबंध अच्छे होंगे। व्यापार का अच्छा समय है और धन संचर कर पाएंगे।
https://youtu.be/LSsOklUrbt4

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Ketu Gochar 2023: केतु के दुष्प्रभाव से इनको मिल जाएगी मुक्ति, जानें क्या होगा फायदा

ट्रेंडिंग वीडियो