bell-icon-header
राशिफल

Grah Gochar: सितंबर में 3 बड़े ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों के लोगों को मिलेगी तरक्की

Grah Gochar September 2024: हर महीने कई ग्रह अपनी चाल बदलते हैं। इसका सभी राशि के लोगों पर असर पड़ता है। साल के नवें महीने सितंबर में 3 बड़े ग्रह गोचर करेंगे। इससे 3 राशि के लोगों की किस्मत पलट जाएगी, इन्हें तरक्की मिलेगी। जबकि कई राशियों की लाइफ में मुश्किल आएगी। आइये जानते हैं सितंबर में ग्रह गोचर क्या असर डालेगा…

भोपालAug 29, 2024 / 09:58 pm

Pravin Pandey

ग्रह गोचर सितंबर 2024

Grah Gochar September 2024 horoscope: पंचांग के अनुसार सितंबर में सूर्य, बुध समेत तीन बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 4 सितंबर को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 18 सितंबर को सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे।

इसके अलावा बुध ग्रह इसी महीने में दोबारा राशि परिवर्तन करेंगे। बुध ग्रह 23 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे कई राशियों की सितंबर में किस्मत चमक जाएगी। हालांकि कुछ राशियों पर नकारात्मक असर भी पड़ेगा, इनको तंगी का सामना करना पड़ेगा। आइये जानते हैं सितंबर ग्रह गोचर किसको नफा देगा और किसको नुकसान…

इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि

सितंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए लाभदायक है। इस समय मेष राशि वालों की लाइफ में आय के नए स्रोत बनेंगे। इस समय आपको धन प्राप्ति होगी और बढ़ते कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी। नौकरी करने वालों को करियर में उन्नति मिलेगी, अच्छी जगह से ऑफर मिल सकता है।
साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। सितंबर में मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही कार्य करने की शैली में निखार आएगा। इस महीने आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।

सिंह राशि

सितंबर में सिंह राशि के लोगों को शुभ फल मिलेगा। बुधादित्य राजयोग के कारण धन की बचत होगी। साथ ही आपको धन कमाने के खूब अवसर मिल सकते हैं, जिससे धन में वृद्धि होगी।
आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आप बिजनेस का विस्तार करेंगे और आपकी रणनीतियां काम आएंगी। इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही मान- सम्मान बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः

शनिवार को काला कपड़ा पहने या नहीं, अपनी उलझन का जानें उत्तर

कन्या राशि

सितंबर का महीना कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला है। बुधादित्य राजयोग कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। कन्या राशि के लोग नौकरी बदलना चाहते हैं तो मनोकामना पूरी होगी और आमदनी बढ़ेगी। हालांकि इस समय खर्च भी बढ़ेंगे।
निवेश से लाभ के योग बनेंगे। कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत ही रहेगी। करियर में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अपनी बातें साझा न करें।

इन राशियों को मुश्किल का करना पड़ेगा सामना
वृषभ राशि

सितंबर ग्रह गोचर वृषभ राशि के लोगों की सुख-सुविधा में कमी लाएगा। व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
अपने भाई या बहन के साथ तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है। करियर में एक के बाद एक समस्या आएगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं जिससे छवि प्रभावित हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आएगा। मिथुन राशि के लोगों की कुंडली में मंगल के होने से बहन भाई के रिश्तों में तनाव आएगा। इस दौरान आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है, वर्ना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
ये भी पढ़ेंः

इन लोगों को पहनना चाहिए लहसुनिया रत्न, नहीं लगती किसी की बुरी नजर, आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सितंबर मानसिक तनाव वाला रह सकता है। इस महीने परेशानियां बढ़ेंगी, यदि आप किसी भी प्रकार के वाहन का प्रयोग करते हैं तो सावधानी रहें। मंगल के प्रभाव से आपको अधिक गुस्सा आएगा, काम भी बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके अधिकारी नाराज हो सकते हैं। इससे बचने के लिए सावधान रहें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए सितंबर का पहला भाग काफी अच्छा रहेगा। जैसे ही सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा, आपकी परेशानियां शुरू हो जाएंगी। इस दौरान शनि देव भी वक्री अवस्था में रहेंगे।
ऐसे में आपको कारोबार में कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई काम अधूरे रहेंगे, आपके संबंध अपने पिता से बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी बातों को तवज्जो नहीं मिलेगी।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Grah Gochar: सितंबर में 3 बड़े ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों के लोगों को मिलेगी तरक्की

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.