राशिफल

Daily Horoscope: मेष राशि को आज होगा धन लाभ, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Daily Horoscope, Today Horoscope, guruwar ka rashifal, Aaj ka rasifal, thursday horoscope: अगर आप भी सोच रहे हैं कि गुरुवार (thursday horoscope) का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? तो आपके इस सवाल का जवाब दे रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनाराण व्यास..। पत्रिका.कॉम के आज के राशिफल (daily horoscope) में आप भी जाने आपकी राशि के अनुसार आपका डेली होरोस्कॉप, गुरुवार का या आज का राशिफल…

May 25, 2023 / 07:25 am

Sanjana Kumar

Daily Horoscope, Today Horoscope, guruwar ka rashifal, Aaj ka rasifal, thursday horoscope, 25 May horoscope: गुरुवार का दिन मेष राशि के लिए शानदार रहने वाला है। इन्हें अचानक धन लाभ होगा। वहीं कर्क राशि के लिए भी गुरुवार का दिन शुभ ही रहने वाला है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि गुरुवार (thursday horoscope) का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? तो आपके इस सवाल का जवाब दे रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनाराण व्यास..। पत्रिका.कॉम के आज के राशिफल (daily horoscope) में आप भी जाने आपकी राशि के अनुसार आपका डेली होरोस्कॉप, गुरुवार का या आज का राशिफल…

 

आज का राशिफल (Daily Horoscope, Today Horoscope, guruwar ka rashifal, Aaj ka rasifal, thursday horoscope, 25 May horoscope:)

मेष- किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आप के तौर-तरीके बदल देगा। आपको आज आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें तो आपको कोई न कोई रास्ता मिल जाएगा।

 

taurus_or_vrishabh_rashi.jpg

वृषभ- जरूरत से ज्यादा किसी से करीबी, आपके संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहनशक्ति को मजबूत करें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। इसलिए खुद पर कंट्रोल रखें। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

gemini_or_mithun_rashi.jpg

मिथुन- समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में विनम्रता लाएं। बिजनेस विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। जमीन से जुड़े विवाद की चिंता रहेगी।

cancer_or_kark_rashi.jpg

कर्क- अपने विवेक से हर कार्य में सफल होंगे। निजी जीवन में किसी को न आने दें। दोस्तों के साथ यात्रा से खुशी मिलेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। किसी विशेष व्यक्ति से संबंध बनेंगे।

 

leo_or_singh_rashi.jpg

सिंह- बिजनेस करने वालों के लिए नई योजना लाभ देने वाली रहेगी। जीवन साथी का साथ आपको आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह से जुड़ी कोई समस्या परेशान करेगी। घर परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

vigro_zodiac_sign.jpg

कन्या- अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी पड़ेगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल-मेल बनाने में तनाव से गुजरना पड़ेगा।

libra_zodiac_sign.jpg

तुला- भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचार न आने दें। खुद पर नियंत्रण रखें। नेगेटिव सोच का कारण आप खुद ही बने हुए हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। जॉब में हैं तो ट्रांसफर हो सकता है।

 

scorpio_zodiac_sign.jpg

वृश्चिक- ऑफिस में सहकर्मियों से मन-मुटाव होगा। गुस्सा ज्यादा आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

sagittarius_zodiac_sign.jpg

धनु- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। बिजनेस में में उन्नति होगी। जमीन या घर संबंधी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

 

capricorn_or_makar_rashi.jpg

मकर- संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए समय सही है। बिजनेस बढ़ाने का मन होगा। वाहन सुख मिल सकता है।

aquarius_or_kumbh_rashi.jpg

कुम्भ- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। आपकी बोली से आपके अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

pisces_zodiac_sign.jpg

मीन- दोस्तों की हेल्प से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आलस ज्यादा हावी रहेगा, तो काम में मन नहीं लगेगा। आर्थिक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे। राजीनति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Moon Transit in Cancer: चंद्रमा ने मंगल पर किया काबू, अगले ढाई दिन किसी का अमंगल नहीं करेंगे उग्र बैठे मंगल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Daily Horoscope: मेष राशि को आज होगा धन लाभ, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.