राशिफल

Budh Gochar 2023: बुध ग्रह ने किया गोचर, आज से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

Budh gochar 2023 effects ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संचार और गणित का कारग्रह माना गया है। कुछ राशियों के लिए बुध की ये चाल बेहद शुभ मानी जा रही है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें किन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Feb 07, 2023 / 05:59 pm

Sanjana Kumar

 

Budh gochar 2023 effects ग्रहों के राजकुमार बुध देव ने एक बार फिर राशि परिवर्तन कर लिया है। मंगलवार 7 फरवरी को बुध देव ने धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश किया है। बुध मकर राशि में सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर पहुंचे। ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संचार और गणित का कारग्रह माना गया है। कुछ राशियों के लिए बुध की ये चाल बेहद शुभ मानी जा रही है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें किन राशियों पर बरसेगी कृपा…

 

ये भी पढ़ें: Kumbh Sankranti 2023: जानें कुंभ संक्रांति कब, सूर्य देव की कृपा पाने के लिए इस तरह करें पूजा
ये भी पढ़ें: Lucky or Auspicious Dreams: सपने में दिखने वाली ये चीजें बताती हैं, आपको मिलने वाली है तरक्की, होने वाला है बड़ा धन लाभ

मेष Budh gochar 2023 effects
मेष राशि के लिए ये गोचर उनके कर्म भाव में यानी दशम भाव में हो रहा है। आपको अपने काम में लाभ मिलेगा। आपकी वाणी में सुधार होगा। आपके अधिकारी वर्ग और सहकर्मियों के साथ तालमेल पहले से बेहतर होंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह गोचर लाभ देने वाला साबित होगा।

वृषभ Budh gochar 2023 effects
बुध का ये गोचर वृषभ राशि वालों के नवें भाव में यानी भाग्य भाव में हो रहा है। इस समय आपको आपका रुका हुआ पैसाा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही निवेश के क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा। इस समय वृषभ राशि वाले कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ ही मिलेगा। जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है।

 

ये भी पढ़ें: Solar Eclipse 2023: नए साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
ये भी पढ़ें: Surya-Shani Yuti 2023: पिता-पुत्र की युति से अगले 30 दिन इन राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ, इस राशि के लोगों का विदेश जाने का सपना होगा पूरा

कर्क Budh gochar 2023 effects
कर्क राशि में यह गोचर उनके सप्तम भाव में यानी संबंध भाव में हो रहा है। इस समय आपके बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव रिलेशनशिप के लिए भी यह समय आपके पक्ष में हैं।

कन्या Budh gochar 2023 effects
कन्या राशि वालों के ये गोचर पंचम भाव में यानी शिक्षा भाव में हो रहा है। आपकी शिक्षा बेहतर होगी। संतान के साथ संबंधों में सुधार आएगा। बच्चों का मन पढ़ाई से नहीं भटकेगा। लव रिलेशनशिप के लिए यह समय आपके अनुकूल है।

तुला
तुला राशि वालों के यह गोचर चौथे भाव में यानी मां के भाव में हो रहा है। तुला राशि वालों के लिए यह समय अच्छा साबित होगा। ये लोग अपने कर्म के बल पर अपने समय को बेहतर बनाएंगे। आप अपने परिवार, काम, बिजनेस को आगे रखेंगे। परिवार के साथ तालमेल अच्छा होगा। इस दौरान आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Budh Gochar 2023: बुध ग्रह ने किया गोचर, आज से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.