bell-icon-header
राशिफल

Budh Gochar 2023 : एक बार फिर बन रहे हैं 4 राजयोग, ये 4 राशियां बनने जा रही हैं राजा, हर तरफ से मिलेगी खुशखबरी

Budh Gochar 2023 Make 4 Rajyoga : ये 4 राजयोग कुछ राशियों की दशा और दिशा दोनों ही पलटने वाले हैं। एक साथ 4 राजयोगों (Budh Gochar 2023 Make 4 Rajyoga) का निर्माण कुछ राशियों के लिए खुशियां ही खुशियां बरसाने वाले साबित होंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनके दिन अब राजाओं के दिन होने जा रहे हैं…

Feb 21, 2023 / 03:00 pm

Sanjana Kumar

Budh Gochar 2023 Make 4 Rajyoga जल्द ही बुध देव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध के इस गोचर से पहले से ही कुंभ राशि में विराजे सूर्य के साथ मिलकर युति बनेगी यह युति बुधादित्य योग का निर्माण कर रही है। वहीं इसी राशि में शनि पहले से मौजूद हैं। शनि यहां शश नामक राजयोग बना रहे हैं। इसके साथ ही गुरु और शुक्र भी मीन राशि में विराजे हैं, ये दोनों मिलकर भी हंस राजयोग बना रहे हैं। (Budh Gochar 2023 Make 4 Rajyoga) ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक बुध ग्रह के कुंभ राशि में आते ही एक साथ चार राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ये 4 राजयोग कुछ राशियों की दशा और दिशा दोनों ही पलटने वाले हैं। एक साथ 4 राजयोगों (Budh Gochar 2023 Make 4 Rajyoga Effects) का निर्माण कुछ राशियों के लिए खुशियां ही खुशियां बरसाने वाले साबित होंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनके दिन अब राजाओं के दिन होने जा रहे हैं…

 

ये भी पढ़ें: Natural Beauty Tips : ज्योतिष में ये ग्रह छीन लेते हैं चेहरे का ग्लो, इन उपायों से आएगा गुलाबों सा निखार
ये भी पढ़ें: Dowry in Muslims क्या आप जानते हैं दहेज प्रथा को लेकर क्या कहता है ‘कुरान’

वृषभ Budh Gochar 2023 Make 4 Rajyoga Effects
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है, यह आपके लिए मीन राशि में चलते हुए शुभ फलदायी साबित होगा। शुक्र का मालव्य नामक राजयोग बन रहा है, जो आपकी कला और रचनात्मकता को पहले से और निखारेगा। जो लोग कला से जुड़े हैं उन्हें इस समय अपनी कला से आगे बढऩे का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक मामलों में भी आपको इस समय कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में प्रगति करेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। आपको शौक और मनोरंजन के साधनों की प्राप्ति होगी। भाइयों और चाचा से मधुर संबंध बनाकर रखिए आपको इनसे भी लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बेहतर होगा। आपकी तरक्की के योग बन सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: Budh Gochar 2023 : बनने जा रहा है बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन
ये भी पढ़ें: Love Marriage Moles क्या आपके इस अंग पर है तिल, बताता है भाग्यशाली हैं आप जल्द होगी लव मैरिज

मिथुन Budh Gochar 2023 Make 4 Rajyoga Effects
इस राशि के लिए बुध का कुंभ राशि में गोचर बेहद लाभप्रद रहेगा। इनकी राशि के स्वामी बुध देव राशि से नवम यानी भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं और सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इन्हें बुद्धि और कार्यकुशलता का पूरा लाभ मिलेगा। पूर्व में किए काम का भी इनको इस समय लाभ मिल सकता है। यह राजयोग आर्थिक मामलों में और कारोबार में भाग्य लाभ दिलाएगा। पूर्व में जो आपने निवेश किया होगा, उससे भी आपको लाभ मिलेगा। पैतृक पक्ष और पिता एवं पिता समान व्यक्तियों से आपको सहयोग और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। धर्म और अध्यात्म के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बुध का कुंभ राशि में जाना लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो, आपको इस समय अपने प्रयास तेज कर देने चाहिए। इस अवसर का लाभ उठाइए, फायदा होगा।

 

ये भी पढ़ें: Panchak 2023 : फाल्गुन अमावस्या पर दुर्लभ संयोग, सोमवार के दिन शुरू हुए पंचक, राज पंचक योग में भूलकर भी न करें ये काम’
ये भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है हिंदु नव वर्ष, इस बार एक साल में होंगे 13 महीने, दो महीने रहेगा सावन


कुंभ Budh Gochar 2023 Make 4 Rajyoga Effects
इस राशि में शनि राजयोग बनाकर बैठे हुए हैं, इस पर बुध के इस राशि में गोचर करने से फरवरी के अंत में इस राशि में डबल यानी दो राजयोग बनेंगे। ऐसे में साढ़ेसाती के दौर से गुजर रहे कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। इस समय इनके अटके हुए काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। भविष्य के लिए किसी योजना पर काम कर सकते हैं। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपका सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा।

 

ये भी पढ़ें: Lifestyle Diseases : डायबिटीज, डिप्रेशन करता है परेशान, तो करें ये ज्योतिष उपाय
ये भी पढ़ें: Amalki Ekadashi 2023 Date: आमलकी एकादशी कब, जानें व्रत, पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त, इस दिन जरूर करें ये उपाय बनेंगे विवाह के योग

मीन Budh Gochar 2023 Make 4 Rajyoga Effects
इस राशि वालों के लिए फरवरी में बनने वाला राजयोग बहुत ही शुभ है। आपकी राशि में भी 12 मार्च तक दो राजयोग बने रहेंगे। ऐसे में आपको इस समय परिवार में खुशी और आनंद का मौका मिलता रहेगा। आपकी कोई दिली इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आप तरक्की करेंगे। समय-समय पर धन लाभ भी मिल सकता है। मीन राशि के बिजनेस करने वाले लोगों की इन राजयोगों के कारण आय अच्छी होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आपके व्यवहार और बातों में आत्मविश्वास भी खूब नजर आएगा। आप भविष्य के लिए कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं, लाभ होगा। स्टूडेंट्स हैं, तो प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Budh Gochar 2023 : एक बार फिर बन रहे हैं 4 राजयोग, ये 4 राशियां बनने जा रही हैं राजा, हर तरफ से मिलेगी खुशखबरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.