राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे इस राशि के लोग, अपना भी देख लें हाल

आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे इस राशि के लोग, अपना भी देख लें हाल

Jan 11, 2020 / 04:11 pm

Devendra Kashyap

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोलकर फंस सकते हैं।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किये गये प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: काम बहुत है, आप अच्छे से कार्य नीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्याह्न से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: साझेदारी में किये गए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नये मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj ka Rashifal: आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे इस राशि के लोग, अपना भी देख लें हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.