bell-icon-header
राशिफल

आज का राशिफल, 22 July: व्यापार में वृष, कर्क समेत छह राशियों को लाभ, प्रतियोगी परीक्षा में इनको सफलता

aaj ka rashifal से आप जान सकते हैं शनिवार 22 जुलाई को आपकी किस्मत चमकेगी या अभी इंतजार करना होगा। दैनिक राशिफल में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास पंचांगकर्ता आपके भविष्यफल का आकलन कर रहे हैं। पढ़ें शनिवार को आज का राशिफल…

Jul 22, 2023 / 08:42 am

Pravin Pandey

आज का राशिफल 22 जुलाई 2023

मेष राशि : आज का राशिफल 22 जुलाई के अनुसार मेष राशि वालों के लिए शनिवार को मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशिः लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। वृषभ राशि वालों के लिए आज समय अनुकूल हैं। उसका सदुपयोग करें। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आपके लिए आज यात्रा सम्भव है।

मिथुन राशि: आज के दिन धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। शनिवार को आपके लिए नौकरी में तबादले और पदोन्नति के भी योग हैं। आज आपके विरोध का भी योग बन रहा है।

कर्क राशिः जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें, गुस्सा आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए सावधान रहें।


सिंह राशि: आज आपका दिन व्यस्तापूर्ण रहेगा। जीवन साथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी, इसलिए धैर्य रखें, विनम्रता से दिक्कत दूर हो सकती है। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनो में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि: आप व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रूखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा, इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (24-30 July): आने वाले सात दिन इन लोगों के लिए अच्छे, जानें लकी राशियों को क्या मिलेगी खुशखबरी

तुला राशि : आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। लेकिन निजी खर्च बढ़ेंगे, जो आपके बजट को प्रभावित करेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

वृश्चिक राशि : आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आप के प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

धनु राशि : आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, मुसीबत हो सकती है।
मकर राशि : अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी, पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें वर्ना दिक्कत हो सकती है।
कुम्भ राशि : दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी, अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें वर्ना हानि हो सकती है।

मीन राशि: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मीन राशि वालों के लिए आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन साथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा, जो मन को प्रसन्न करेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल, 22 July: व्यापार में वृष, कर्क समेत छह राशियों को लाभ, प्रतियोगी परीक्षा में इनको सफलता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.