राशिफल

Horoscope Today 23 December 2020 : बुधवार के दिन का 12 राशियों का राशिफल, देखें यहां

ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा…

Dec 22, 2020 / 08:23 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 23 December2020

आज साल 2020 की तारीख 23 दिसंबर को बुधवार Wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली इसे बुद्धि का कारक माना गया है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। वहीं इस दिन के कारक देव स्वयं श्री गणेश जी हैं।
जानिए आज 23 दिसंबर राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 23 December 2020, Wednesday…

1. मेष राशि
आज खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।
2. वृषभ राशि
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

3. मिथुन राशि
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
4. कर्क राशि
समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

5. सिंह राशि
विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे। आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहे।
6. कन्या राशि
आप की दिनचर्या आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हें। नौकरों पर नजर रखें।

7. तुला राशि
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
8. वृश्चिक राशि
अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निबेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

9. धनु राशि
अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनि देव की आरधना लाभदायक रहेगी।
10. मकर राशि
नौकरी में बदलाव की चाहत के बावजूद फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
11. कुम्भ राशि
समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें, दूसरे की उन्नति से दुखी न हों। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदले। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
12. मीन राशि
समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 23 December 2020 : बुधवार के दिन का 12 राशियों का राशिफल, देखें यहां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.