मिथुन – विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यापारी जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।
कर्क – कारोबार में लिए गए निर्णय सही होंगे। कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
सिंह – परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय नहीं करें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। सफल होंगे।
कन्या – दिन की महत्वता को समझते हुए कार्य करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। जीवन में निर्णय लेने में विलंब न करे।
तुला – अपने मनमर्जी तरीके से कार्य न करें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं।
वृश्चिक – व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन-मुटाव होने की स्थिति बनेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा।
धनु – मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। विवादों का निपटारा होने की संभावना है।
मकर – समय पर संभल जाएं और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।
कुम्भ – संकल्पित कामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। सद्भावनाएं जागृत होगी। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा।
मीन – अपनी मर्यादा में रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें।