15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 21 मई 2020: कन्या राशि वालों को धन प्राप्ति के योग हैं, व्यापार अच्छा चलेगा

Rashifal 21 मई 2020: कन्या राशि वालों को धन प्राप्ति के योग हैं, व्यापार अच्छा चलेगा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 21, 2020

Rashifal 21 मई 2020: कन्या राशि वालों को धन प्राप्ति के योग हैं, व्यापार अच्छा चलेगा

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। दूसरों की बातें भी सुनें। कटु वचनों का प्रयोग न करें। दुस्साहस नहीं करें। कानूनी काम होंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। जल्दबाजी में नहीं रहें।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: समाज में आप प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। अनुकूल समाचार मिलेंगे। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी। निवेश लाभदायी रह सकेगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य सुख मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें। प्रयास में आलस्य नहीं करें।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: अच्छा सोचें, सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: जो भी करें, समझें फिर करें। लोगों के बिच अपनी छवी सुधारें। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आप की मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: समय मध्यम रहेगा, तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गती मिलेगी योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता तय हे। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अपने निर्णय को सुरक्षित रखें। हर किसी को अपना प्रयोजन न बताय लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।