राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 July: काम बिगड़ेगा या बाधा को कर लेंगे पार, बता रहा आज का राशिफल

शुक्रवार सात जुलाई को आपका काम होगा या नहीं, किन बाधाओं को पार कर काम कराने में सफल होंगे, कोई मददगार मिलेगा, या किसी की वजह से काम बिगड़ेगा, यह सब जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। इस शुक्रवार राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

Jul 07, 2023 / 07:38 am

Pravin Pandey

आज का राशिफल 12 जुलाई

मेष राशिः आज का राशिफल मेष के अनुसार शुक्रवार को मेष राशि के जातक मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

वृषभ राशिः कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अड़चन आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

मिथुन राशिः आप को अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज कहीं अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना घटने के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।


कर्क राशिः मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।

सिंह राशिः आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

कन्या राशिः वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ेंः इन तिथियों पर न करें शिवजी का अनुष्ठान, रुद्राभिषेक वर्ना पड़ जाएंगे लेने के देने
ये भी पढ़ेंः दिलवाले और बेस्ट पति होते हैं इन अक्षरों के नाम वाले लड़के, पत्नी को देते हैं रानी जैसा ठाटबाट


तुला राशिः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है।
वृश्चिक राशिः पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही, आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।

धनु राशिः नए अनुबंध आज हो सकते हैं, जो भूमि आप ने खरीदी है, आप के लिए शुभ है। इसके प्रभाव से आप खूब फलेंगे, फूलेंगे। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें, समय श्रेष्ठ है।

मकर राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मकर राशि वालों के लिए आज अभी नहीं तो कभी नहीं वाला समय है। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

कुंभ राशिः सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़कर परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

मीन राशिः दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त करने वाली रहेगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है, जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 7 July: काम बिगड़ेगा या बाधा को कर लेंगे पार, बता रहा आज का राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.