bell-icon-header
राशिफल

राशिफल 23 सितंबर 2022: इन राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पूरा राशिफल

23 September 2022 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए सेहत, करियर, धन, वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन…

Sep 22, 2022 / 04:36 pm

Tanya Paliwal

राशिफल 23 सितंबर 2022: इन राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पूरा राशिफल

Rashifal 23 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। वहीं दैनिक राशिफल में आप जानते हैं अपने हर दिन की घटनाओं का भविष्यफल। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन…

मेष राशि: हमेशा चिंता करने वाला स्वभाव आपकी सेहत पर गलत असर डाल सकता है। एक ही स्रोत से आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग दूसरों से मदद की उम्मीद न रखें। शादीशुदा जीवन में दूसरे लोगों का दखल परेशानी पैदा कर सकता है।

वृष राशि: माता-पिता का ख्याल रखें। धन का संचय भी जरूरी है नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। काल्पनिक विचारों में खोने की बजाए अपने काम पर फोकस करें।

मिथुन राशि: किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए अपने प्रेमी के साथ समय बिताएं। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपकी छवि खराब कर सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है।

कर्क राशि: परिवार में किसी मनमुटाव के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। दिन में भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। लंबे समय से चल रहे गिले-शिकवे आज दूर कर लें।

सिंह राशि: आज के दिन मन शांत रहेगा। जीवनसाथी का स्वभाव आपके प्रति काफी मधुर होगा। आज खाली समय में कार्यों को पूरा करें। दूसरों की जरूरत के बारे में सोचकर ही कोई फैसला लें।

कन्या राशि: मित्रों और परिवार वालों के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। साझेदारी में योजनाएं सफल होने से लाभ मिलेगा। यात्रा सफल होगी। दांपत्य जीवन में कुछ खटास पैदा हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला राशि: खुद पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ते रहें। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें। घर से जुड़ा निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। अपने प्रिय के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में थोड़ी हिचकिचाहट महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि: आज वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सामान्य रहेगी। अचानक किसी अतिथि का घर में आगमन हो सकता है जिससे आपके काम में खलल पड़ सकता है। दफ्तर में आपके जूनियर्स चिंता का कारण बन सकते हैं।

धनु राशि: आज घर में किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। काम पर ध्यान देने से आपको कामयाबी मिलेगी।

मकर राशि: मन शांत रखने के लिए दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें ताकि आगे समस्या ना हो। खाली समय में अपने पसंदीदा काम कर सकते हैं। जीवन का अनुभव लेने के लिए घर के किसी बड़े के साथ समय गुजारें।

कुंभ राशि: खान-पान का ख्याल रखें। परिवार की जरूरतों का ख्याल रखने के साथ ही अपने लिए भी समय निकालें। आज के दिन पैसा उधार देने से बचें। आज मूड रोमांटिक रहेगा।

मीन राशि: अपने आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा। आज सावधानी से वाहन चलाएं। घर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। आज प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

यह भी पढ़ें – Chanakya Niti: युवाओं को इन चीजों से रहना चाहिए दूर, वरना पड़ सकता है बाद में पछताना

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / राशिफल 23 सितंबर 2022: इन राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पूरा राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.