राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 July: वृषभ, सिंह समेत 5 राशि वालों को मंगलवार को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 23 July 2024: सावन के पहले मंगलवार 23 जुलाई को पहला मंगला गौरी व्रत है। दैनिक राशिफल के अनुसार आज वृषभ, सिंह समेत 5 राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Tuesday) …

भोपालJul 23, 2024 / 04:20 pm

Pravin Pandey

आज का राशिफल मंगलवार 23 जुलाई 2024

आज का राशिफल मेष राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 23 जुलाई के अनुसार मेष राशि वालों को मंगलवार को निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आपको वाणी पर संयम रखना होगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः

सावन के सोमवार से इन राशियों के लिए शुभ रहेंगे अगले छह दिन, नौकरी और व्यापार में होगी तरक्की, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

आज का राशिफल मंगलवार 23 अप्रैल 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 23 जुलाई मंगलवार को वृषभ राशि वाले घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने का प्रयास करेंगे। मंगलवार को आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में आध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः

Rashi Anusar Shiv Mantra: सावन में राशि अनुसार शिवजी का मंत्र करेगा चमत्कार, जपें सभी राशि के मंत्र

aaj ka rashifal vrishabh rashi mangalvar 23 july 2024
आज का राशिफल वृषभ राशि मंगलवार 23 जुलाई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार मंगलवार 23 जुलाई को मिथुन राशि वाले दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
ये भी पढ़ेंः

natural things to Lord Shiva: भगवान शिव को क्यों चढ़ाते हैं प्राकृतिक चीजें, सावन में इन वस्तुओं का श्रृंगार और अर्पण देता है एक करोड़ कन्यादान का पुण्यफल

aaj ka rashifal mithun rashi mangalvar 23 july 2024
आज का राशिफल मिथुन राशि मंगलवार 23 जुलाई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि मंगलवार के अनुसार 23 जुलाई को अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
ये भी पढ़ेंः

August Rashifal Meen Rashi 2024: मीन राशि वालों को इनसे रहना होगा सतर्क, अगस्त राशिफल में पढ़ें सितारों का संकेत

aaj ka rashifal kark rashi mangalvar 23 july 2024
आज का राशिफल कर्क राशि मंगलवार 23 जुलाई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 23 जुलाई का दिन सिंह राशि वालों के उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा, यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः

August Vrishchik Rashifal 2024: नए महीने में वृश्चिक राशि वालों का करियर लेगा कौन सा मोड़, पढ़ें अगस्त राशिफल


Aaj Ka Rashifal Singh Rashi mangalvar 23 july 2024
आज का राशिफल सिंह राशि मंगलवार 23 जुलाई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः

Sawan Shivratri: 43 मिनट है सावन शिवरात्रि में निशिता काल का समय , जानें कब है शिवरात्रि, व्रत विधि और क्या है व्रत पारण समय

aaj ka rashifal kanya rashi mangalvar 23 july 2024
आज का राशिफल कन्या राशि मंगलवार 23 जुलाई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला के अनुसार मंगलवार को तुला राशि वालों में क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
ये भी पढ़ेंः

Belpatra Ki Kahani: सावन में जरूर पढ़नी चाहिए डाकू और बेलपत्र की कहानी, कैसे हुआ उद्धार

aaj ka rashifal tula rashi mangalvar 23 july 2024
आज का राशिफल मंगलवार 23 जुलाई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार मंगलवार को अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। वृश्चिक राशि वाले 23 जुलाई को नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 21 July to 27 July: मेष, वृषभ समेत 5 राशि के लोगों को नई नौकरी करियर व्यापार में उन्नति और धन लाभ का योग, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य
aaj ka rashifal vrishchik rashi mangalvar 23 july 2024

आज का राशिफल धनु राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

दैनिक राशिफल धनु राशि के अनुसार मंगलवार को धनु राशि वाले व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबरी मिलने का दिन है।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Upay: नए सप्ताह में मेष से मीन तक करें यह उपाय, किस्मत देने लगेगी साथ

aaj ka rashifal dhanu rashi mangalvar 23 july 2024

आज का राशिफल मकर राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मंगलवार राशिफल के अनुसार मकर राशि वाले दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 21 July to 27 July: नए सप्ताह में इन राशि के 3 व्यक्तियों को मिलेगा बड़ा पद, साप्ताहिक राशिफल में जानें आषाढ़ पूर्णिमा से किस पर होगी धन वर्षा
aaj ka rashifal makar rashi mangalvar 23 july 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

मंगलवार राशिफल के अनुसार 23 जुलाई को कुंभ राशि वाले अपनी बातों से लोगो को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
ये भी पढ़ेंः

Sawan rashifal first week: सावन के सोमवार से इन राशियों के लिए शुभ रहेंगे अगले छह दिन, नौकरी और व्यापार में होगी तरक्की, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

aaj ka rashifal kumbh rashi mangalvar 23 july 2024
आज का राशिफल कुंभ राशि मंगलवार 23 जुलाई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 23 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल के अनुसार मंगलवार को पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः

Rashi Anusar Shiv Mantra: सावन में राशि अनुसार शिवजी का मंत्र करेगा चमत्कार, जपें सभी राशि के मंत्र

aaj ka rashifal meen rashi mangalvar 23 july 2024
आज का राशिफल मीन राशि मंगलवार 23 जुलाई 2024
ये भी पढ़ेंः
Budh Gochar Singh Rashi: इन राशियों पर होने वाली है धन वर्षा, बुध गोचर से करियर में मिलेगी तरक्की

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 23 July: वृषभ, सिंह समेत 5 राशि वालों को मंगलवार को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.