राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 October: सिंह राशि वालों को कॉन्ट्रैक्ट से लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 22 October: दैनिक राशिफल मंगलवार का संकेत है कि 22 अक्टूबर सिंह कन्या और धनु राशियों को आर्थिक लाभ होगा। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope tuesday)

जयपुरOct 22, 2024 / 11:27 am

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 22 October 2024: आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2024

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

Aaj Ka Rashifal 22 October 2024: आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 22 अक्टूबर को अपनी आगामी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखें, निजी जीवन से जुड़ी समस्या का समाधान किसी विद्वान की सहायता से होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिजनों का सहयोग न मिलने से मन दुखी होगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार कारोबार के प्रति आप ईमानदारी से कार्य नहीं कर रहे हैं, समय रहते संभल जाएं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अधिक मेहनत वाला रहेगा, वैवाहिक चर्चा सफल होगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार अपने व्यर्थ के खर्चों पर अंकुश लगाएं, व्यापार में नए अनुबंध न होने से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः

Shadashtak Yog: मंगल शनि बनाएंगे महाभयानक षडाष्टक योग, देश दुनिया में आपदा, तनाव और राजनीतिक अस्थिरता का संकट

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 22 अक्टूबर को कार्यस्थल पर अपने अधिकारों का गलत प्रयोग ना करें, जल्दबाजी में लापरवाही न कर बैठें, वर्ना बने कार्य बिगड़ सकते हैं। जीवन साथी से मतभेद संभव है।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार मंगलवार को व्यापारिक नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे, प्रशासनिक किसी बड़े अधिकारी से संपर्क बनेगा। कलात्मक कार्य में रूचि बढ़ेगी, अध्ययन के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का राशिफल कन्या राशि के अनुसार आपके जिद्दी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरियां बना लेंगे, भाइयों से मनमुटाव होगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, आर्थिक लाभ संभव है।
ये भी पढ़ेंः

Diwali Sanyog: दिवाली पर बनेगा सूर्य चंद्रमा का दुर्लभ संयोग, इस योग में लक्ष्मी पूजा का विशेष फल

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का राशिफल तुला राशि के अनुसार दिनचर्या में बदलाव लाने की आवश्यकता है, संतान के खर्चीले व्यवहार के कारण दुखी रहेंगे। घर परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, करियर में आ रही समस्या का समाधान मिलेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज का राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व से लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, वाहन सुख संभव है।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज का राशिफल धनु राशि के अनुसार व्यस्ततम दिनचर्या के कारण निजी कार्य प्रभावित होंगे, आध्यात्मिक ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है, पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

दैनिक राशिफल मकर राशि के अनुसार परिजनों के व्यवहार से मन दुखी होगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः

Diwali 2024: किस दिन दिवाली, तय करने के हैं ये 3 नियम, जानें धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु की गाइडलाइन

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

दैनिक राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 22 अक्टूबर मंगलवार को आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी, किसी बड़े अधिकारी से संपर्क स्थापित होगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय उपलब्धि वाला रहेगा, बैंक के रूके कामकाज पूरे होंगे।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मंगलवार राशिफल के अनुसार आलस्य की अधिकता के कारण कार्यलंबित होंगे, संतान के विवाह में आ रही परेशानी का समाधान होगा। लोहे के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय उपलब्धि वाला है, न्याय पक्ष मजबूत होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 22 October: सिंह राशि वालों को कॉन्ट्रैक्ट से लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.