bell-icon-header
राशिफल

मंगलवार को मेष वालों की व्यावसायिक स्थिति होगी मजबूत, वृषभ के साथ हो सकता है धोखा

मंगलवार को तीसरा मंगला गौरी व्रत होगा, इस दिन सितारे मेष राशि के व्यापारियों पर मेहरबान होंगें। इन्हें व्यावसायिक लाभ होने वाला है, तो कार्यस्थल पर वृषभ के लोगों को धोखा हो सकता है। ऐसे ही 18 जुलाई को अन्य लोगों के साथ क्या हो सकता है जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 18 जुलाई।

Jul 17, 2023 / 03:34 pm

Pravin Pandey

आज का राशिफल 20 जुलाई 2023

मेष राशि : आज का दिन व्यावसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला होगा। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव होगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। पेट सम्बंधित विकार से परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार दूसरों के लिए आप अच्छा करते हो पर आप के साथ होता विपरीत है। कार्यस्थल पर आपके साथ धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धि भी मिलेगी।

मिथुन राशि : अपने इष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहें। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। जीवन साथी के व्यवहार से कष्ट होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवास समस्या का हल होगा। रुका पैसा मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि: आज का राशिफल संकेत कर रहा है कि आपके किए कार्यों से लोग अचंभित होंगे। सोचे कार्य अनुकूल समय पर होंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें। आपकी जीवनशैली में बहूत जल्द बदलाव आने वाला है।

सिंह राशि: कारोबार में चली आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके सम्पर्कों द्वारा पूरे होंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।


कन्या राशिः हर किसी के सामने अपने राज न जाहिर करें। गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। निर्माण कार्यों में गति आएगी। आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे।
ये भी पढ़ेंः Numerology Prediction 16 to 22 July: किन बर्थ डेट वालों को इस सप्ताह मिलेगी सफलता, मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के किन लोगों को संभलकर रहने की जरूरत


तुला राशि : आज का राशिफल के अनुसार पं. चंदन की सलाह है कि आप अपने कर्तव्य से विमुख न हों। आज वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के शुभ कार्यों में आप का सराहनीय योगदान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रूके कार्य आप की समझदारी से पूरे होंगे। निजी जीवन में भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। आप के विरोधी सक्रिय रहेंगे।

धनु राशि : समय पर काम को करें, अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करें। आपकी सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। आलस्य बिलकुल नहीं करें। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि: राजनीति में नया परिचय, भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पूर्व में किए कार्यों से आज अड़चनें आ सकती हैं। परिजनों को समय दें। संत दर्शन हो सकते हैं।

कुंभ राशि : पं. व्यास की सलाह है कि किसी की देखदेखी न करें। अचानक से किसी बड़े खर्च की संभावना बन रही है, तैयार रहें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि: आप के निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। माता पिता के व्यवहार से दुखी होंगे, नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी। सुख साधनों पर खर्च होगा। अनाज तेल तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः ये हैं सावन में रुद्राक्ष धारण करने के नियम, शिवजी हो जाते हैं प्रसन्न, करोड़पति बनने की खुल जाती है राह

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / मंगलवार को मेष वालों की व्यावसायिक स्थिति होगी मजबूत, वृषभ के साथ हो सकता है धोखा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.