scriptAaj Ka Rashifal 16 August: बुधवार को इन लोगों को निवेश में होगा लाभ, जान लें किसके घर होगा उत्सव | Aaj Ka Rashifal 16 August On Wednesday these people will get profit in investment at next day of independence day know in whose house the festival will be held | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 August: बुधवार को इन लोगों को निवेश में होगा लाभ, जान लें किसके घर होगा उत्सव

आज का राशिफल 16 अगस्त से संकेत मिल रहा है कि कुछ लोगों के लिए बुधवार बेहद खास है। स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन इन लोगों को निवेश से भारी लाभ होगा। वहीं कुछ लोगों के घर उत्सवी माहौल रहेगा। आइये इस दैनिक राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानते हैं कैसा है सभी राशियों के लोगों का भाग्य।

Aug 15, 2023 / 02:58 pm

Pravin Pandey

aaj_ka_rashifal.jpg

बुधवार 16 अगस्त 2023

मेष राशि : किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रूके कार्यों में गति आएगी।


वृषभ राशि : निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।
मिथुन राशि : कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

कर्क राशि : पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार आज के दिन कर्क राशि के लोगों को परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने, आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

सिंह राशिः अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।


कन्या राशि: बुधवार राशिफल के अनुसार कन्या राशि वालों को आज आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 15 August: शनि की इस राशि के लिए बेहद कठिन समय, बिगड़ सकती है बात


तुला राशि : पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रूके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि : अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें, व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्य पद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछपरख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभालें, संगति बदलें।

धनु राशि : धनु राशिफल के अनुसार 16 अगस्त को इस राशि के लोग कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव के हालात रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

मकर राशि : जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार के लोग चिंतित और तनावग्रस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी और आग के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।


कुंभ राशि : आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण बहस होगी। यात्रा सफल रहेगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मीन राशि : कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 16 August: बुधवार को इन लोगों को निवेश में होगा लाभ, जान लें किसके घर होगा उत्सव

ट्रेंडिंग वीडियो