आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। ये भी पढ़ेंः shami tree puja on dussehra : विजयादशमी की शाम करें ये उपाय, साल भर भाग्य देगा साथ, जानें दशहरा पर शमी पूजा विधि
आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)
समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ आपकी चिंता को कम कर देगा।आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singhh Rashi)
संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)
दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार 13 अक्टूबर को आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)
दैनिक राशिफल तुला के अनुसार पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की आशंका है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। ये भी पढ़ेंः आज विजयादशमी, ये है रावण दहन, शस्त्र पूजन का मुहूर्त और दशहरा पूजन विधि