
Prevention of Mosquitoes: बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस मौसम में मच्छर जनित कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग कॉयल, लिक्विड या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे ज्यादा फायदा नही होता है। साथ ही इन कैमिकल से बनी चीजों का इस्तेमाल करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। मच्छरों से डेंगू, मलेरिया और येलो फीवर जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। आज हम आपको मच्छरों से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे। जिसको अपनाकर आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।
शाम होते ही बंद कर दें दरवाजे-खिड़कियां
सूरज की रौशनी मच्छरों को दूर रखती है, लेकिन जैसे सूरज ढलने लगता है मच्छरों का प्रकोप घर में बढ़ जाता है। अगर आप मच्छरों से राहत पाना चाहते हैं तो शाम होते ही खिड़की दरवाजे बंद कर दें। इससे मच्छर घर में नहीं आ पाएंगे।
घर में मच्छरों को बढ़ने से रोकें
घर में मच्छरों को बढ़ने से रोकने के लिए घर में कही भी पानी जमा नहीं होने दें। अगर इस्तेमाल नहीं हो रहा हो तो कूलर का पानी निकाल दें। घर की छतों पर टायर, कोई डब्बा इत्यादि में बारिश का पानी जमा हो जाता है। इन सबसे पानी निकाल दें। घर के आसपास गंदगी जमा ना होने दें। इससे मच्छरों की संख्या घट जाएगी। घर के अंदर जहां आप पुरानी चीजों को रखते हैं उसे समय-समय पर साफ करते रहें।
घर में लगाएं मच्छरों को भगाने वाले पौधे
घर के अंदर से मच्छरों को भगाने के लिए इन्हें भगाने वाले पौधे लगाएं। इन पौधों को घर के अंदर टेबल पर रखें। इन पौधों से मच्छर के साथ-साथ अन्य कीट और चूहे भी दूर रहते हैं। मैरीगोल्ड, तुलसी, लेमनग्रास, सिट्रोनेला, टकसाल और कैटनीप के पौधे मच्छरों को भगाने में कारगर हैं।
नींबू के साथ करें लौंग का प्रयोग
ये आजमाया हुआ तरीका है। नींबू के साथ लौंग का प्रयोग कर सकते हैं। मच्छर लौंग और खट्टी चीजों की गंध से नफरत करते हैं। इसके प्रयोग के लिए एक नींबू को दो भागों में काट लें। इसके बीच में लौंग को रख दें। इसके बाद इसे एक प्लेट पर रखकर मच्छरों वाली जगह के आसपास रख दें। यह मच्छरों से छुटकारा पाने का देसी तरीका है। इससे किसी प्रकार का नुक्सान भी नहीं है।
लहसुन का करें प्रयोग
मच्छरों को भगाने में लहसुन भी कारगर है। इसकी गंध से मच्छर भाग जाते हैं। इसके लिए लहसुन की 5-6 कलियों को कूट लें। इसे एक कप पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए उबाल लें। इस पानी को एक स्प्रे बॉटल में भरकर घर के कोनों में स्प्रे कर दें। इसकी गंध से मच्छर भाग जाएंगे।
बीयर का करें इस्तेमाल
मच्छरों को भगाने में आप बीयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि मच्छर बीयर और शराब की गंध को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए आप बीयर या शराब का स्प्रे घर के कोनों में कर सकते हैं।
Published on:
31 Aug 2023 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
