घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Fruit Diet For Thyroid Patients: थायराइड नियंत्रण में सहायक हो सकते हैं यह फल

Fruit Diet For Thyroid Patients: सभी उम्र के वर्गों में आजकल थायराइड की समस्या देखने को मिल सकती है। चिकित्सकों द्वारा दी गई दवाइयों के अतिरिक्त इन फलों के सेवन से और एक संतुलित आहार से थायराइड की समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है।

Oct 08, 2021 / 02:32 pm

Tanya Paliwal

नई दिल्ली। Fruit Diet For Thyroid Patients: आज विश्व में बहुत से लोग हैं, जो थायराइड की समस्या से ग्रस्त है। यह बीमारी प्रारंभ में पता नहीं लग पाती है, लेकिन इस बीमारी के बढ़ जाने पर यह गले पर दिखने लग जाती है। जब हमारे शरीर में थायराइड की ग्रंथि पर्याप्त थायराइड हार्मोन पैदा नहीं कर पाती है तो, उस स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म कहते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप बाल टूटना, थकान, तनाव और पल्स रेट कम होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इससे हमारे शरीर की चयापचय क्रियाएं भी धीमी होने लगती हैं। वैसे थायराइड की बीमारी महिलाओं को अधिक प्रभावित करती है।

इस कारण हमें दवाओं के अतिरिक्त अपने आहार की मॉनटरिंग करना बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि ये बीमारी से जुड़े लक्षणों को कम करने में मदद करता है। साथ ही आपको अपने आहार में कैल्शियम, आयोडीन और विटामिन डी वाली वस्तुओं को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आहार में फलों को शामिल करने की भी काफी फायदे हैं, हालांकि इनकी मात्रा के बारे में भी जागरूक रहें। और चिकित्सक से सलाह अवश्य लें। तो आइए जानते हैं कि वह कौन से फल है जो आपकी थायराइड के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं…

1. जामुन (बैरीज)
थायराइड की समस्या में फायदेमंद जामुन में एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जिससे यह थायराइड ग्रंथि को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। इसके अलावा जामुन में विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा दिला सकता है। थायराइड में मधुमेह और वजन बढ़ना सामान्य बात है। इसलिए ताजा फल जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और क्रैनबेरी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

 

 

2. अनानास
हमारे शरीर को फ्री रेडिकल के खिलाफ सुरक्षा देने में आवश्यक पोषक तत्व विटामिन-सी और मैंगनीज अनानास में भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही अनानास में विटामिन बी भी होता है जो थकावट दूर करने में सहायक है। इसके अलावा अनानास का सेवन की कब्ज, कैंसर और ट्यूमर के रोगियों के लिए भी बेहतर होता है।

pineapple.jpg
यह भी पढ़ें:

3. सेब
सेब आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी और दुनिया में सबसे लोकप्रिय फल है। सेब में मिनरल्स, विटामिन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना एक सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल को कम करने के साथ वजन नियंत्रण में मदद मिलती है। सेब खाने से थायराइड ग्रंथि को फ्री रेडिकल क्षति से सुरक्षा दी जा सकती है। इसके अलावा यह रक्त शर्करा को सही रखने के साथ थायराइड ग्लैंड को मैनेज करने में भी सहायक होता है। सेब का सेवन करके हम मधुमेह, मोटापे और हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।

apples.jpg

4. संतरा
हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने के लिए संतरे का सेवन बेहतर माना जाता है। संतरे में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को दूर करने में मदद करते हैं। प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी विटामिन सी मदद करता है। इसके अलावा संतरा खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रहता है।

Hindi News / Health / Home And Natural Remedies / Fruit Diet For Thyroid Patients: थायराइड नियंत्रण में सहायक हो सकते हैं यह फल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.