
ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लें, दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं। रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुंबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको ठंड में कभी भी फटे स्किन की समस्या या फिर ड्राई स्किन की समस्या नहीं होगी।
चहरे को करें साफ
ग्लिसरीन में मुख्य रूप से शुगर और अल्कोहल कार्बनिक कंपाउंड होते हैं। इसमें चेहरे से तेल, गंदगी और यहां तक कि मेकअप को हटाकर स्किन को गहराई से साफ करने की अद्भुत क्षमता होती है। यदि आप ठंड में बार-बार पानी से अपने चेहरे को नहीं देना चाहते हैं तब ग्लिसरीन की सहायता से भी अपने चेहरे को साफ कर सकते हैं।