हॉलीवुड

Queen Elizabeth II के जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हमशक्ल एक्ट्रेस का निधन हो गया है। उन्होंने 50 साल तक क्वीन का रोल किया और अब उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

मुंबईJun 06, 2024 / 04:44 pm

Gausiya Bano

50 साल तक क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का रोल करने वाली एक्ट्रेस जीनेट चार्ल्स का निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस जीनेट चार्ल्स का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन की खबर की पुष्टि खुद उनकी बेटी ने की है। इससे फिल्म इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है।

कैसे हुआ एक्ट्रेस का निधन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीनेट चार्ल्स का निधन 2 जून को एसेक्स के ग्रेट बेड्डो के एक केयर होम में निधन हुआ है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस की बेटी कैरोल क्रिस्टोफी ने बुधवार को दी है। उन्होंने कहा कि उनकी मां का 96 की उम्र में निधन हो गया है और उनका जीवन बहुत ही अद्भुत था।

यह भी पढ़ें

फेमस फिल्म निर्माता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

एक्ट्रेस ने 50 साल तक निभाया क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का रोल

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की हमशक्ल जीनेट चार्ल्स ने 50 साल तक कई फिल्मों और शोज में क्वीन का रोल निभाया है। इनमें नेकेड गन और ऑस्टिन पॉवर्स जैसी फिल्म शामिल हैं। जीनेट चार्ल्स अपने पूरे करियर के दौरान कट्टर राजभक्त रहीं हैं और उन्होंने कभी भी ऐसा कोई रोल नहीं अपनाया, जो राजा या उनकी इमेज पर बुरा प्रभाव डालता हो।

Hindi News / Entertainment / Hollywood News / Queen Elizabeth II के जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.