5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्जिकल स्ट्राइक पर किए ट्वीट पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी,कह दी ऐसी बात,सोचा भी नहीं होगा

प्रियंका ने सर्जिकल स्ट्राइक पर एक ट्वीट करते हुए भारतीय वायुसेना को सलाम करते हुए जय हिंद लिखा था।

3 min read
Google source verification
Priyanka chopra

Priyanka chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड और हालीवुड दोनों जगह अपनी बेतहरीन एक्टिंग से अच्छा नाम कमाया है। इस समय वे अपने कॅरियर और अपने जीवन के बेस्ट फेज में है। उनके पास प्रसिद्धी, पैसा, जान छिड़कने वाला पति और बेटी की तरह ध्यान रखने वाला ससुराल है। हाल ही एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने कॅरियर, निजी जिंदगी सहित कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। उनकी मां की वजह से वे इस क्षेत्र में आईं।

कभी सोचा ही नहीं था
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने कभी ग्लैमर की दुनिया में कॅरियर बनाने का सोचा ही नहीं था। उन्होंने कहा,'मुझे फिल्में देखने या एक्टिंग करने का कोई शौक नहीं था। क्योंकी मेरे घर में ऐसा माहौल नहीं था। मेरे माता-पिता आर्मी में डॉक्टर थे। पूरा परिवार शिक्षा की तरफ झुका हुआ था। मुझे संगीत का शौक था लेकिन उसमें भी कभी कॅरियर बनाने का विचार नहीं आया।' साथ ही उन्होंने बताया कि जब 17 की उम्र तक एक्टिंग करना और हीरोइन बनना, ये बातें उनके जेहन में कभी थी ही नहीं।

मिस इंडिया के बाद बदली जिंदगी
देसी गर्ल तो इंजीनियर बनने के सपने देख रही थी लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने बेटी की तस्वीरें एक मॉडल हंट प्रतियोगिता में भेज दी। इसके बाद प्रियंका की जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। वे ग्लैमर की दुनिया में आईं और मिस इंडिया बनीं। इसके बाद उनके सिर मिस वल्र्ड का भी ताज सजा। एक्ट्रेस का कहना है कि मिस इंडिया जीतने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया तो पता चला कि इसमें अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के कितने मौके हैं। प्रोड्यूसर भी बनी और अब लेखिका भी बन गई हूं।

सर्जिकल स्ट्राइक पर किए ट्वीट पर बोलीं
प्रियंका ने सर्जिकल स्ट्राइक पर एक ट्वीट करते हुए भारतीय वायुसेना को सलाम करते हुए जय हिंद लिखा था। इस पर पाकिस्तानी सहित कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। उन पर कुछ लोगों ने युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा,'मैं कभी भी युद्ध को बढ़ावा देने के पक्ष में नहीं हूं। पता नहीं क्यों इस पर इतना बवाल हुआ। मैंने कभी भी अपने बयानों में इस तरह की बात नहीं कही।'

उम्र का अंतर लोगों के लिए चर्चा का विषय
प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी पर भी बात की। उन्होंने निक से उम्र अंतर को लेकर कहा—इससे हम दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता। हां लोग इस बारे में ज्यादा बातें करते हैं। वैसे भी अगर कोई महिला उम्र में अपने पति से बड़ी है तो लोगों के लिए यह एक चर्चा का विषय बन जाता है। हम दोनों में कभी इस बारे में बात नहीं हुई। निक बहुत समझदार और मैच्योर व्यक्ति हैं। वे समाज को बहुत अच्छे से समझते हैं। मैं उनके साथ बहुत खुश हूं। हमारी जब शादी हुई तो मैंने देखा कि दो अलग—अगल संस्कृतियों से होने के बावजूद हममें कितना प्यार है और ऐ दूसरे को कितना ज्यादा समझते हैं।