हॉलीवुड

‘द ब्लफ’ मूवी में प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन की जोड़ी मचाएगी धूम, डाकू के रोल में नजर आएंगी एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ (Hollywood Film ‘The Bluff’) में नजर आने वाली हैं। इसका ऐलान उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर किया है।

Mar 02, 2024 / 02:00 pm

Gausiya Bano

प्रियंका चोपड़ा कार्ल अर्बन संग करने जा रही नई फिल्म

प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं। वह हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट का हिस्सा रहीं हैं और अब उन्हें एक और फिल्म मिली है। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वह एक्टर कार्ल अर्बन (Karl Urban) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।


‘द ब्लफ’ की कहानी 19वीं सदी की है, जो एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रियंका चोपड़ा समुद्री डाकू के रोल में दिखेंगी, जो परिवार की रक्षा के लिए निकल पड़ती है, जब उसके अतीत के रहस्यमय पाप उसे जकड़ लेते हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हो सकती है।

यह भी पढ़ें

OTT: मार्च में रिलीज होंगी ये 5 मूवी-सीरीज, OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा डोज, नोट कर लें डेट




प्रियंका और कार्ल की फिल्म ‘द ब्लफ’ OTT प्लेट्फॉर्म पर भी दस्तक देगी। रिलीज के बाद इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकेंगे। प्रियंका अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Hindi News / Entertainment / Hollywood News / ‘द ब्लफ’ मूवी में प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन की जोड़ी मचाएगी धूम, डाकू के रोल में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.